बोकारो।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह उन्हें नावाडीह प्रखंड के अलार्म गांव स्थित उनके आवास से इलाज के लिए रांची लाया गया। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जांच के क्रम में उन्हें खांसी के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके पहले मंत्री महतो ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपनी तबीयत खराब होने और रिंम्स में भर्ती होने की बात बताई थी।



