Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 13:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» बिहार में जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत
          Headline

           बिहार में जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          सारण। बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से लगातार मौतें हो रहीं हैं। सारण के मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सात लोगों की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब पीने वाले कई लोग अभी भी छपरा सदर अस्पताल में भर्ती हैं। सारण जिलाधिकारी ने सभी मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि एक शख्स ऐसा भी था जिसके शव को बिना पोस्टमार्टम के ही जला दिया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर किया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीमार लोगों में मेथनॉल पॉइजन पाये जाने की जानकारी मिली।

          मरने वालों में भेल्दी थाने के सोनहो भाथा गांव के पारस महतो का पुत्र चंदन महतो, मकेर थाने के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली गांव के काशी महतो का पुत्र कमल महतो, भरोसा महतो का पुत्र ओमनाथ महतो और विलास महतो का पुत्र चंदेश्वर महतो, सकलदीप महतो, धनी लाल महतो व राजनाथ महतो के नाम शामिल है।  चंदन महतो की घर पर ही जान चली गयी थी, जिसका परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिया। डीएम और एसपी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं।

          स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

          छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएच पर मकेर थाना क्षेत्र के सोनहों चौक के पास भाथा गांव के पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने जाम लगा दिया। उनका कहना था कि प्रशासन उनके परिजनों को गिरफ्तार कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जो लोग गंभीर रूप से पीड़ित है उनका बेहतर इलाज भी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, एसडपीओ एमपी सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया।

          सारण के पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है अब तक करीब 60 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। घटना के बाद स्थानीय थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित किया गया है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

          जहरीली शराब मौत सड़क जाम सारण न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.