Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 06:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»औरंगाबाद में छह सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर
          Headline

          औरंगाबाद में छह सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          औरंगाबाद ।  जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम छह सहेलियों ने  सल्फास खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। घटना में तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लड़कियों का गंभीर हाल में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

          घटना में मनोज पासवान की 14 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, राजेश पासवान की पुत्री काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की पुत्री अनीषा कुमारी की मौत हो चुकी है।  जबकि तपेश्वर प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है तथा राजेंद्र पासवान की 13 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी एवं पासवान की 15 वर्षीय पुत्री बरसा कुमारी का गया मगध मेडिकल में इलाज चल रहा है। सभी सहेलियों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पाकर रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर एम के चौधरी, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कसमा थाना अध्यक्ष राजगृह प्रसाद अपने दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच कर रहे है।

          एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरने वाली एक लड़की अपने भाई के साले से प्रेम करती थी। उसने सहेलियों के साथ प्रेमी के घर गुरारु पहुॅचकर अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की। मगर लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद इस लड़की ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस सूचना पर साथ गई अन्य पांच सहेलियों ने भी जहर निगल लिया। सभी सहेलियों को ग्रामीणों ने गांव के ही एक खेत मे पड़ा पाया और उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र रफीगंज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया । बाकी तीन लड़कियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया है।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है । थाना अध्यक्ष राजगृह प्रसाद का कहना है कि परिजनों द्वारा आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          औरंगाबाद न्यूज क्राइम की खबरें प्रेमी मौत विषपान सहेली
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.