Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 20:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Siwan में शराब माफियाओं का आतंक, पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाया,पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
          Headline

          Siwan में शराब माफियाओं का आतंक, पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाया,पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Siwan News:  बिहार के Siwan जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव में सोमवार देर रात शराब तस्करों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, हमलावर पुलिस हिरासत से एक आरोपित को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

          जानकारी के अनुसार दरौली थाना पुलिस को चकरी गांव में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और छापेमारी अभियान शुरू किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और मौके से एक तस्कर को हिरासत में ले लिया।

          बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपित को लेकर गांव के बाहर खड़ी गाड़ी की तरफ बढ़ रही थी, तभी अचानक दर्जनों महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को घेरकर खड़े हो गए। देखते ही देखते लोगों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। हमले में एक दारोगा सहित दो सिपाही घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान हमलावरों ने पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।

          घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण और शराब माफिया पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और क्षेत्र में शराब तस्करों के बढ़ते मनोबल को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

          थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आरोपित को छुड़ाने के मामले में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वीडियो फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

          घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि शराब माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और इलाके में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

          इस खबर को भी पढ़ें : पति ने पत्नी और तीन बच्चों की ली जान , घरेलू विवाद में पति बना हैवान

          Attack on Police in Siwan Bihar liquor smuggling Darauli Police Station News Liquor Mafia in Bihar Siwan Police Attack
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.