Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 20:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा
          Headline

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

          Siwan News:  जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवती के इस कदम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए।

          ग्रामीणों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने शुक्रवार सुबह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया।

          युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में तनाव का माहौल बन गया। कुछ लोग उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर घटना को रिकॉर्ड करते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई।

          पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

          घटना के बाद पूरे गांव में लंबे समय तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते युवती को नहीं समझाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि घटना के बाद युवक के परिजन घर बंद कर कहीं चले गए हैं।

          पुलिस युवती को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला सिर्फ प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। इस घटना ने इलाके में लोगों को हैरान कर दिया है। ग्रामीणों के बीच दिनभर इसी हाईवोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar News Hindi Bihar Viral Incident Girl Climbs Mobile Tower Goriyakothi News high voltage drama Love Affair News Marriage Dispute News Mobile Tower Drama Siwan News Siwan Viral News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          June 13, 2026

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.