Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 11:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष , महागठबंधन की ओर से किया नामांकन
          Headline

          सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष , महागठबंधन की ओर से किया नामांकन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 25, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          सीवान। लालू यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को बिहार विधानसभाध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  चौधरी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत राजद और जदयू के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

          बताते चलें कि बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में फेरबदल होने के बाद बुधवार को भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उक्त महत्वपूर्ण पद के लिए सत्तारूढ़ महागठबंधन ने सीवान के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया है।
          उल्लेखनीय हो कि सीवान शहर के रहने वाले अवध बिहारी चौधरी 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं।  76 साल के अवध बिहारी चौधरी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कैबिनेट के काफी प्रभावशाली मंत्री भी रह चुके हैं। लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना रखा था और अब उनके ऊपर यह बड़ी जिम्मेदारी है।

          बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ महागठबंधन के विधायकों की संख्या को देखे तो सीवान विधायक अवध बिहारी चौधरी का बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनना सुनिश्चित हो चुका है।  चौधरी को मिल रहे इस उपलब्धि पर सीवान में उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बताते चलें कि 17 अगस्त 1946 में जन्मे 76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी सीवान विधानसभा क्षेत्र से 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी, 2005 में विधायक चुने गए। 2020 में भी वह विधायक बने है। उन्होंने 2000 में भी महागठबंधन की ओर से विधानसभाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ें थे, लेकिन विजय कुमार सिन्हा से मुकाबले में पिछड़ गए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवध बिहारी चौधरी नामांकन पटना न्यूज बिहार विधानसभा अघ्यक्ष
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.