Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 04:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Seraikela: ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत चार गिरफ्तार, पति ने ही सुपारी देकर करवाई थी हत्या
          Headline

          Seraikela: ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत चार गिरफ्तार, पति ने ही सुपारी देकर करवाई थी हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Seraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने ज्योति अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में ज्योति के पति रवि अग्रवाल और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रवि अग्रवाल ने ही अपनी पत्नी ज्योति की हत्या सुपारी देकर करवाई थी।

          सरायकेला के एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीते शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच-33 पर ज्योति अग्रवाल की अपराधियों ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह अपने पति रवि अग्रवाल और बच्चों के साथ पंजाब होटल में खाना खाकर वापस लौट रही थीं।

          एसपी ने बताया कि ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने दामाद रवि अग्रवाल के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान के क्रम में पाया कि ज्योति और रवि के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। जांच में पाया कि रवि अग्रवाल ने 16 लाख रुपये में मुकेश मिश्रा नाम के व्यक्ति और उसके दो साथियों को सुपारी देकर अपनी पत्नी को जान मारने की योजना बनाई।

          एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार आरोपित रवि पूर्व में दो बार विफल हो चुका था, लेकिन 29 मार्च को निर्धारित योजना के अनुसार वह पत्नी ज्योति तथा बच्चों के साथ बालिगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर लौट रहा था। रास्ते में चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 30 के किनारे उल्टी करने का बहाना बनाकर कार खड़ी कर दी। इसके तुरंत बाद मुकेश मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और ज्योति अग्रवाल को सुनियोजित तरीके से कनपटी पर बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी।

          एसपी ने बताया कि आरोपित ने पेशगी के तौर पर बदमाशों को तीन लाख रुपये दिए थे। बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी चार लाख रुपये में सौदा हुआ था। गंगटोक ले जाकर हत्या करने का प्रयास भी किया था, मगर वहां असफल रहा था।

          एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आये तीन बदमाशों में पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और मुकेश मिश्रा हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रवि अग्रवाल के पास से दो स्मार्टफोन, रोहित कुमार दुबे के पास से एक स्मार्टफोन, मुकेश मिश्रा के पास से एक स्विफ्ट कार और दो स्मार्टफोन, पंकज साहनी के पास से एक फोन बरामद किया है।

          Husband Jyoti Agarwal murder case Punjab Hotel
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.