प्रयागराज।
देश के संत समाज अब काशी और मथुरा की मुक्ति के लिए आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सोमवार को अखाड़ा परिषद की हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में काशी और मथुरा की मुक्ति के लिए सर्वप्रथम द्वितीय पक्ष से वार्ता करने की बात कही गई है। बैठकोपरांत परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि बैठक में कुल 8 प्रस्ताव पारित किए गए है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद पहले मुस्लिम पक्ष से हिंदू धर्मस्थलो के पास बनाई गई मस्जिदे अथवा मजार हटाने का अनुरोध करेगा। सहमति नहीं बनने पर वे न्यायालय की शरण में जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावो में प्रयाग राज में हर वर्ष जनवरी-फरवरी में माध मेले का आयोजन, पालघर की घटना की सीबीआई की जांच कराने की मांग शामिल की गई है। इसके अतिरिक्त लव जेहाद के खिलाफ भी प्रस्ताव लिया गया है।

