Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 08:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बरौनी रिफाइनरी के असिस्टेंट इंजीनियर की मौत पर बवाल, मामले की हुई हाई लेवल जांच के आदेश
          Headline

          बरौनी रिफाइनरी के असिस्टेंट इंजीनियर की मौत पर बवाल, मामले की हुई हाई लेवल जांच के आदेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर की रविवार को हुई मौत के बाद रिफाइनरी अस्पताल में  जमकर बवाल हो गया। घटना के करीब चार घंटे बाद पहुंचे कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख के समक्ष भी कर्मियों ने एक घंटे तक जोरदार नारेबाजी की।  अस्पताल में हंगामा कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि कैमूर जिला के भभुआ निवासी अजय कुमार चौधरी के करीब 38 वर्षीय पुत्र कुमार ऋषिकेश बरौनी रिफाइनरी में इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। रात में उन्हें बुखार आया तथा सुबह तक बुखार के साथ काफी ठंड लगने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सुबह करीब 6:45 बजे बरौनी रिफाइनरी अस्पताल पहुंचे, जहां की कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।

          कर्मियों ने बताया कि एक मेडिकल स्टाफ द्वारा बगैर जांच पड़ताल करते किए ऑनडॉम और पैनटॉप की सुई एक साथ दे दिया गया। सुई देने के 15 सेकेंड के अंदर पूरे शरीर में कंपन होने लगा तथा पूरा शरीर पीला पड़ गया, यह देख मौके पर मौजूद एक स्वीपर ने सीपीआर दिया। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से लेकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही कर्मचारी काफी आक्रोशित हो गए तथा सैकड़ों लोग बरौनी रिफाइनरी अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।

          लोगों का कहना था कि बिहार के सबसे बड़े औद्योगिक संस्थान बरौनी रिफाइनरी का अस्पताल सिर्फ कागजी खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गया है। यहां डॉक्टर नहीं हैं, सही तरीके से इलाज नहीं किया जाता है, रिफाइनरी के डीजीएम एचआर इलाज के नाम पर लूट मचा रहे हैं। रिफाइनरी अस्पताल आने वाले कर्मचारियों का ना तो सही से इलाज होता है और ना ही दवा दी जाती है। लेबर पेन के लिए आने वाली महिलाओं को भी बाहर से दवा लाने को कहा जाता है और तब तक परेशान रहती है।

          कर्मचारियों का कहना था कि प्रबंधन और अस्पताल की लापरवाही से तीन साल में दस लोगों की मौत हो चुकी है। लोग यहां नहीं चाहते हैं, लेकिन मजबूरी है कि प्रबंधन रिफाइनरी अस्पताल आए बगैर कहीं इलाज कराने पर मान्यता नहीं देती है। घटना की सूचना मिलने के करीब चार घंटे बाद जब बरौनी रिफाइनरी प्रमुख एवं कार्यपालक निदेशक आर.के. झा अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने उन्हें एक घंटा तक घेरकर जमकर हंगामा मचाया।

          इस संबंध में मृतक के पिता अजय कुमार चौधरी ने संबंधित डॉक्टर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने तथा डीजीएम एचआर सहित अस्पताल की व्यवस्था में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा ने कहा है कि उच्च स्तरीय कमेटी मामले की पूरी जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पर गहन अध्ययन किया जाएगा।

          कार्यपालक निदेशक ने कहा कि जांच टीम में अधिकारी और अन्य डॉक्टर के अलावा स्वतंत्र रूप से बाहर के भी एक हर्ट स्पेशलिस्ट को शामिल किया जाएगा। जो भी दोषी होंगे, अगले सोमवार तक जांच पूरा कर कार्रवाई की जाएगी, अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा, ताकि किसी को यहां से रेफरेंस नहीं करना पड़े। परिजनों को औद्योगिक प्रावधान के नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी, मामले में दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          असिस्टेंट इंजीनियर बरौनी रिफाइनरी बेगुसराय न्यूज मौत हंगामा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.