Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 03:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: मॉब लिंचिंग की घटना में युवक की मौत पर बवाल, पत्नी ने मामला दर्ज कराया
          Headline

          Ramgarh: मॉब लिंचिंग की घटना में युवक की मौत पर बवाल, पत्नी ने मामला दर्ज कराया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh:  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर-सिकनी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने रजरप्पा में शव के साथ खूब हंगामा किया। इस मामले में मृतक जरियो गांव निवासी शमशाद अंसारी की पत्नी हसीना खातून ने रजरप्पा थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है।

          पुलिस को दिए गए आवेदन में हसीना ने कहा है कि उसके पति को मुसलमान कहकर पीटा गया था। उसके शरीर के सारे कपड़े खोल दिए गए थे। मुसलमान की पहचान करने के बाद ही सिकनी गांव के लोगों ने उसे पीटा है, जिससे उसकी मौत हो गई। हसीना ने पति की मौत के लिए सिकनी गांव के ही छोटेलाल महतो, कामेश्वर महतो, पूरन महतो, राजेंद्र उर्फ रमन पटेल, बलदेव ठाकुर, हितलाल महतो और गांव के 30-40 अन्य व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है।

          धर्म पूछ कर शमशाद को मारा गया, यह बेहद निंदनीय : शहजाद अनवर

          शमशाद अंसारी की मौत को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने मॉब लिंचिंग की घटना करार दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बात अब छुपी हुई नहीं है सिकनी गांव में चारों तरफ से घेर कर शमशाद की निर्मम हत्या की गई है। उसे बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। यह बेहद ही चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि जैसे बरही में रूपेश पांडे मामले में उसके परिजनों को सरकार ने मुआवजा और नौकरी की सुविधा दी थी। वैसे ही शमशाद के परिजनों को भी वह सारी सुविधाएं और मुआवजा मिलना चाहिए। शहजाद अनवर ने कहा कि शमशाद के हत्यारों पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करे।

          दिन के उजाले में हुई घटना बेहद निंदनीय : ममता देवी
          पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह वारदात घिनौना प्रतीत हो रही है। इस मामले में वे खुद मुख्यमंत्री से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करे और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही कहा कि पहले भी भीड़ ने रामगढ़ में लोगों की हत्याएं की हैं। इसमें जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी और न्यायालय ने भी सजा दिया था। एक बार फिर जिला प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

          ग्रामीणों ने ठग समझकर की थी शमशाद की पिटाई
          रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि मंगलवार को जरियो गांव निवासी शमशाद अंसारी सिकनी गांव में गया था। वहां वह हराधन महतो नामक वृद्ध व्यक्ति से मिला। उसने बताया कि वह उनके बेटे शिक्षक रामकुमार महतो का दोस्त है। शमशाद ने खुद को भी एक शिक्षक बताया और कहा कि विभागीय कार्रवाई में रामकुमार महतो को बचाने के लिए पांच हजार रुपये लगेंगे। हराधन महतो से रुपये ठगने के बाद वह वहां से निकल गया। बाद में जब हराधन महतो को सच्चाई पता चली तो उसने ग्रामीणों से यह बात साझा की।

          इसके बाद ग्रामीणों के साथ वह उस व्यक्ति को ढूंढने निकले। सिकनी गांव के पास ही रेलवे क्रॉसिंग के समीप ग्रामीणों को शमशाद मिल गया। वह वहां पर एक चरवाहे के वेश में था। गमछा लपेटकर घूम रहे शमशाद को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शमशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ग्रामीण ठग पिटाई मॉब लिचिंग मौत रामगढ़ न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.