बक्सर।
हथियार से लैस अपराधियों ने नगर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित ज्योति चौक के एक प्रतिष्ठान के मालिक जीतेंद्र त्रिपाठी से छह लाख रूपए लूटकर फरार हो गया। वह आरा के व्यवसायियों से बकाया चार लाख रूपए वसूल कर शुक्रवार की सुबह ही अपने प्रतिष्ठान पर लौटा था। पीड़ित व्यवसायी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यवसायी जीतेंद्र त्रिपाठी एक बिजली तार निर्माता कंपनी का एजेंसी संचालित करता है। वह बुधवार को व्यवसायियों से रूपए वसूलने आरा गया हुआ था और सुबह 4 लाख रूपए लेकर प्रतिष्ठान पर लौटा था। प्रतिष्ठान पर उसके एक स्टाफ उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। रूपए रखने के लिए जीतेंद्र प्रतिष्ठान को खोलकर स्टाफ के साथ जैसे ही प्रवेश किया, अगल बगल में पूर्व से ही घात लगाए हथियारबंद तीन अपराधियों ने दोनो को गन प्वाइंट पर ले लिया और बैग में रखे 4 लाख रूपए और गोदाम के कैश बॉक्स में रखे 2 लाख लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर शक की सुई प्रतिष्ठान के स्टाफ की ओर भी घुम रही है। पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि रूपया लाने की बात केवल स्टाफ को ही मालूम था।
