Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 21:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो में इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 39 लाख रूपए की डकैती
          Headline

          बोकारो में इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 39 लाख रूपए की डकैती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बोकारो। चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा के समीप स्थित इंडियन बैंक में बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम देते हुए 39 लाख रुपये लूट लिए। वहीं बदमाशों के हमले में बैंक का सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          जानकारी अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे। सभी बदमाश पिस्टल और देसी बम से लैस थे। बैंक में घुसते ही सबसे पहले अपराधियों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड के माथे में प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद बैंक कर्मियों को बाथरूम में बंद कर महिला कैशियर व गार्ड को कब्जे में ले लिया।

          बदमाशों ने मारपीट करते हुए कैशियर से लॉकर की चाबी छीन ली। लॉकर का सारा कैश बटोरने के बाद बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे रुपये भी लूट लिए। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर को भी खोल कर साथ लेते गए। अपराधियों ने बैंक में घुसने से पहले सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया था।

          वारदात की सूचना पर चास थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक के अंदर एक जिंदा बम को बरामद किया। बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की पड़ताल कर रहे हैं।

          पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि 39 लाख रुपये की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराधियों की मिलीभगत से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस वक्त अपराधी बैंक में घुसे उस समय बैंक में तीन से चार ग्राहक भी मौजूद थे। अपराधियों की तस्वीर भी पुलिस को मिल गई है। अपराधियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम को लगा दिया गया है। एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी मास्क लगाए हुए थे जबकि कुछ का चेहरा खुला हुआ था। भीड़ का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंडियन बैंक गार्ड घायल छह अपराधी डकैती बोकारो न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.