Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 19:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: मांडर में मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ को लेकर आक्रोश, आठ घंटे तक सड़क जाम
          Headline

          Ranchi: मांडर में मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ को लेकर आक्रोश, आठ घंटे तक सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 17, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  शहर के मांडर में एक साथ चार मंदिरों की मूर्तियों को तोड़े जाने  के मामले में आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त किया। शुक्रवार सुबह में मंदिरों में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क घेर कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

          जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उनके समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग नहीं माने। सड़क पर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सुबह जैसे ही लोग जगे देखा कि महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप की मूर्तियां किसी ने तोड़ दी है। मूर्ति में तोड़फोड़ की खबर आग की तरह फैल गयी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। लाठी-डंडे के साथ नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गये। बांस बली बांधकर एनएच 75 को जाम कर दिया।

          इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताय कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जायेगा। रांची एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाया, तब जाकर लगभग आठ घंटे बाद सड़क पर अवागमन शुरू हो सका। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने घटना की निंदा करते हुए लोगों से तालमेल बनाये रखने का आग्रह किया। हिंदू नेता भैरव सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

          हिंदू अस्थाओं के प्रति भ्रम और घृणा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों का सुनियोजित कुकृत्य है- विहिप

          विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने मंदिरों में तोड़फोड़ मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। साहू शुक्रवार को मांडर में तोड़फोड़ की गयी मंदिरों का अवलोकन करने के बाद संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू अस्थाओं के प्रति भ्रम और घृणा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों का सुनियोजित कुकृत्य है। घटना में सम्मिलित अपराधियों का अभी तक न पकड़ना प्रशासन की विफलता है। उन्होंने कहा अपराधियों को शीघ्र प्रशासन गिरफ्तार करें और मंदिर में क्षति पहुंचाई गई सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ पुनर्स्थापना की व्यवस्था करावें।

          जबसे हेमंत सरकार बनी है तबसे सनातन संस्कृति पर हमले हो रहे-

          प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को मांडर के मुरमा गांव का दौरा किया। अराजक तत्वों ने मंदिरों में देवी की पिंडी सहित शिवलिंग एवं हनुमान की मूर्तियों को टुकड़ों-टुकड़ों में क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। साहू के साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी रामकुमार पाहन,भाजपा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सन्नी टोप्पो ,कमलेश राम, मादी उरांव सहित अन्य मौजूद रहे।

          साहू ने टूटे मंदिर एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी देखा तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साहू ने मौके पर रांची के एसएसपी से बात कर ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। साथ ही तीव्र भर्त्सना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की।

          साहू ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है तबसे सनातन संस्कृति पर हमले हो रहे। राज्य में लगातार मंदिर और हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। राज्य सरकार वोट बैंक के खातिर समुदाय विशेष के ऐसे अराजक तत्वों, अपराधियों को संरक्षण दे रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ranchi News road jam sabotage Temple
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.