मुंबई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में ड्रग्स कनेक्शन के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे 22 सितंबर तक रिया को जेल में रहना होगा। हालांकि रिया के जमानत पर आदेश आना बाकी है। वकील सतीश मानशिंदे ने न्यायालय से रिया की जमानत मांगी है। एसीबी ने रिया चक्रवर्ती के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।


