Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 31 August 2026 || 12:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में मेडिकल शिक्षा को मिली बड़ी मजबूती,रिम्स में एमबीबीएस की 70 नई सीटों को एनएमसी की मंजूरी मिली,अब 250 छात्रों का होगा एमबीबीएस नामांकन
          Headline

          झारखंड में मेडिकल शिक्षा को मिली बड़ी मजबूती,रिम्स में एमबीबीएस की 70 नई सीटों को एनएमसी की मंजूरी मिली,अब 250 छात्रों का होगा एमबीबीएस नामांकन

          झारखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने रिम्स में एमबीबीएस की 70 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब संस्थान में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 15, 2026Updated:July 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने रिम्स में एमबीबीएस की 70 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब संस्थान में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र से ही इन अतिरिक्त सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इस फैसले को राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

          Read more: रिम्स के MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

          राज्य सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। इससे पहले महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में भी एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की गई थी। अब रिम्स में 70 नई सीटों की मंजूरी मिलने से झारखंड के छात्रों को राज्य के भीतर ही मेडिकल शिक्षा हासिल करने के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

          स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एनएमसी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिम्स को राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। आने वाले वर्षों में रिम्स बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण देशभर में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

          स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीटों में वृद्धि के साथ संस्थान की आधारभूत संरचना को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत नए फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति, छात्रावासों का विस्तार, आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य एनएमसी के निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना है।

          रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और रिम्स प्रशासन के संयुक्त प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने एनएमसी की सभी आवश्यक शर्तों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया, जिसके परिणामस्वरूप सीटों में वृद्धि की मंजूरी मिली।

          विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से न केवल झारखंड के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी, बल्कि भविष्य में प्रदेश को अधिक संख्या में प्रशिक्षित और विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

          250 MBBS seats at RIMS Dr irfan ansari jharkhand health department Jharkhand medical education MBBS admission at RIMS Ranchi Medical college in Jharkhand NMC approval for RIMS RIMS news RIMS Ranchi MBBS seats
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          August 30, 2026

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          August 30, 2026

          तिसरी के जमामो मंदिर में चेन चोरी का खुलासा, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

          August 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          तिसरी के जमामो मंदिर में चेन चोरी का खुलासा, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.