Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 10:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या : हिमंत विस्वा सरमा
          Headline

          Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या : हिमंत विस्वा सरमा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 10, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। वे विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ वोट कर नाराजगी जाहिर करेंगे। बांग्लादेश के हालात पर उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है।

          हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है। ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं लेकिन जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं। असम के मुख्यमंत्री राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में शनिवार काे भाजपा मोर्चा के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन काे संबाेधित कर रहे थे। इसमें 23अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

          हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं

          हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री का बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है।जनता को धोखा भी दे रहे और पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं। ऐसी सरकार यदि आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा।उन्होंने कहा कि मइयां योजना भी धोखा है। दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फार्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे। हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि राज्य की माताओं बहनों को दो हजार रुपये, नहीं बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए। हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीना का तीन लाख बकाया है, जिसे व्याज सहित मांगने के लिए राज्य का युवा हकदार है। युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है।

          हिमंत ने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है। जबतक राज्य सरकार बैंक को पैसा नहीं देगी तब तक बैंक एनओसी नहीं देता है। उन्होंने कहा कि ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है। चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा। आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दे हैं। एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना।

          हेमंत सोरेन को सन्यास दिलाने के लिए युवा संकल्पित : बाबूलाल मरांडी

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य के युवाओं को ठगा। किसानों को ठगा।बहन-बेटियों की इज्जत लुटवाई। जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया। ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नहीं दे सकती। अब जनता का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है। उन्हाेंने कहा कि हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं।

          उन्हाेंने कहा कि ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली वह भी नहीं कर सकी। जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है। हेमंत सोरेन अब खुद संन्यास नहीं ले रहे तो हमें 23 अगस्त को युवा शक्ति उन्हें सन्यास लेने केलिए बाध्य कर देगी।

          राज्य का युवा नए उलगुलान और हुल के लिए संकल्पित : अमर बाउरी

          नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हुल करने के लिए तैयार है। हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया। यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नहीं होगा लेकिन आज संविदा कर्मी, पारा शिक्षक दर की ठोकरें खा रहे। लाठियां खा रहे।

          उन्हाेंने कहा कि पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आए। अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया। विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी कटा। उन्होंने कहा कि अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नहीं। 23 अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे।

          हेमंत सरकार के खिलाफ रैली नहीं रैला होगा : कर्मवीर सिंह

          प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को युवाओं की रैली नहीं रैला होगा। युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहता है। राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है। साथ ही कहा कि प्रदेश भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा शक्ति तैयार है।

          Bangladesh chief minister of assam government Hemant Soren Himanta Biswa Sarma
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.