Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 15:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राज्य सरकार के चार साल को सत्ता पक्ष ने उपलब्धियों भरा और विपक्ष ने हर मोर्चे पर नाकाम बताया
          Headline

          Ranchi: राज्य सरकार के चार साल को सत्ता पक्ष ने उपलब्धियों भरा और विपक्ष ने हर मोर्चे पर नाकाम बताया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  राज्य सरकार 29 दिसंबर को चार साल पूरा करने जा रही है। सत्ता पक्ष जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के चार साल को उपलब्धियों भरा बता रहे हैं, वहीं विपक्ष हर मोर्चे पर नाकाम बता रही है। भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे तीन ऐसे मुद्दे रहे जो विगत चार सालों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।

          अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के गिरफ्तार होने के बाद विपक्ष और भी हमलावर होता रहा। ईडी की लगातार छह नोटिस के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर भाजपा सवाल खड़ी करती रही। हालांकि, सत्तापक्ष, विपक्ष के हमले को नाकाम करने में अब तक सफल रहा है। इस संबंध में सत्ता और विपक्ष के नेताओं से बातचीत की गई।

          राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विगत चार सालों में दो साल कोरोना की वजह से कामकाज प्रभावित रहा। शेष बचे दो सालों में जिस तरह से काम हुआ उससे विपक्ष के अंदर बेचैनी है। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ हो या रांची शहर में फ्लाईओवर जैसी सुविधा। ये सभी उपलब्धि हेमंत सरकार की है। 23 वर्षों में 18 साल भाजपा ने यहां शासन चलाया लेकिन राज्य का विकास कितना हो पाया यह सब जानते हैं।पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि चार साल बेमिसाल रहा है। इसे ऐतिहासिक बताते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि राज्य हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। विपक्ष होने के नाते ऐतिहासिक कार्यकाल भी उन्हें विफलता दिख रहा है।

          झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में जनता के लिए बोझ बनकर रह गई है

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में जनता के लिए बोझ बनकर रह गई है और जनता इससे मुक्ति पाने के लिए समय का इंतजार कर रही है। भाजपा विधायक अमित मंडल ने हेमंत सोरेन सरकार के चार साल के कामकाज को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि भाजपा आरोप पत्र लाने की तैयारी में है। 29 दिसंबर के मौके पर पार्टी सरकार की विफलता को गिनाने का काम करेगी। अमित मंडल ने कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है, जिस भरोसे से पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था उसे पूरा करने के बजाय सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है।

          उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल रहा है। गोड्डा दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री जब लोगों से योजना के लाभ के बारे में पूछा तो उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल गया। अबुआ आवास योजना इस सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है लेकिन यह कैसे सीमित समय में कैसे पूरा होगा, यह अनुमान लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर आवेदन लेकर जनता को फिर धोखा देने में सरकार जुटी हुई है।

          four years Hemant Sarkar Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.