Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Ranchi news : नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर, जानिए मतदान को लेकर आयोग की तैयारी
          झारखंड

          Ranchi news : नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर, जानिए मतदान को लेकर आयोग की तैयारी

          today post liveBy today post liveFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Ranchi News
          Ranchi News
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi news : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम 5 बजे थम गया। राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में प्रत्याशियों ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा किया है कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि तय समय सीमा खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकते हैं।

          23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

          राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में 23 फरवरी, सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यह चुनाव गैरदलीय आधार पर कराया जा रहा है। कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 22 लाख 07 हजार 203 पुरुष, 21 लाख 26 हजार 227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता महापौर और पार्षद के लिए वोट देंगे। महापौर के लिए गुलाबी और पार्षद के लिए सफेद बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। इस चुनाव में NOTA का विकल्प नहीं रहेगा।

           48 निकायों में चुनाव, 4304 बूथों पर मतदान

          राज्य में कुल 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहा है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, चास और आदित्यपुर जैसे नगर निगम शामिल हैं। कुल 1087 वार्डों में 4304 बूथ बनाए गए हैं। 13 निकायों में 2020 से और बाकी में 2022 से चुनाव लंबित थे। मतदान के लिए वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मान्य होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।

          Read More : Ranchi :झारखंड विधानसभा में 6,450 करोड़ का अतिरिक्त बजट पेश, गांव की सड़क और जनता की योजनाओं पर फोकस

          रांची में आखिरी दिन हाई वोल्टेज प्रचार

          रांची नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो ने जोरदार रोड शो किया। हरमू मैदान से निकली बाइक रैली बिरसा चौक, हिनू, मेन रोड, लालपुर, कचहरी चौक होते हुए रातू रोड तक पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस समर्थित रमा खलखो और जेएमएम समर्थित सुजीत विजय आनंद कुजूर ने भी अंतिम दिन ताकत दिखाई। अब सबकी नजर 23 फरवरी के मतदान पर टिकी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          23 february voting jharkhand jharkhand nagar nikay election 2026 jharkhand state election commission update municipal body polls jharkhand ranchi mayor election 2026 urban local body election jharkhand ward parshad election jharkhand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          June 25, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.