Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 13:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड: उलगुलान न्याय महारैली में एकजुट हुए आईएनडीआईए के नेता, दिखाई ताकत, कहा जुमलेबाजी, बढ़ती महंगाई से जनता ऊब चुकी है
          Headline

          Ranchi: झारखंड: उलगुलान न्याय महारैली में एकजुट हुए आईएनडीआईए के नेता, दिखाई ताकत, कहा जुमलेबाजी, बढ़ती महंगाई से जनता ऊब चुकी है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 21, 2024No Comments9 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया। इसमें इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। सभी ने जमकर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही दावा किया कि अबकी बार जनता उन्हें दिल्ली की गद्दी से बाहर कर देगी। जुमलेबाजी, बढ़ती महंगाई से जनता ऊब चुकी है। मोदी सरकार की विदाई तय है।

          वोट के लिए आदिवासी, एससी को देश का राष्ट्रपति बनाया : मल्लिकार्जुन खड़गे

          कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सालाना दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, हर किसी के खाते में 15 लाख रुपये डालने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी को झूठों का सरदार कहा। साथ ही कहा कि ये लोग झूठ बोलकर वोट लेते हैं और बाद में जनता को तबाह कर देते हैं। खड़गे ने कहा कि हमेशा मोदी कहते हैं कि मैंने आदिवासी को इस देश का राष्ट्रपति बनाया, मैंने शेड्यूल कास्ट के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि तुमने वोट के लिए उन्हें राष्ट्रपति बनाया। उनके कल्याण या स्वाभिमान के लिए नहीं। उनके स्वाभिमान को आपने ठेस पहुंचायी है।

          खड़गे ने कहा कि मोदी गरीबों का वोट छीन लेना चाहते हैं। वह बार-बार कहते हैं कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि हमारी संसद में 543 सीटें हैं। मोदी कहते हैं 400 पार। गनीमत है कि उन्होंने अब तक नहीं कहा 600 पार। साथ ही कहा कि गठबंधन की शक्ति इस बार इतनी है कि मोदी हो या कोई और हमारी मजबूती को तोड़ नहीं सकते। हेमंत सोरेन को जेल में डालने से हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल को जेल में डालने से हम डरने वाले नहीं हैं। हम जनता से डरते हैं। तुम्हारे जैसे लीडरों से नहीं डरते।

          हेमंत सोरेन ने जेल से भेजी चिट्ठी, कल्पना सोरेन ने पढ़ा

          कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ते कहा कि देश एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। वर्ष 2014 से देश में एनडीए की सरकार चल रही है। हालांकि, पूरे देश के राज्यों का जनाधार एनडीए को अबतक नहीं मिला है। ऐसे में भाजपा-एनडीए गैर भाजपाई राज्यों के साथ सौतेलापन दिखा रही है। उनके साथ नहीं आने वाले को जेल भेजा जा रहा है। हर वर्ग को ठगा गया है। अलग-अलग सूचना तंत्रों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा।

          पत्र में कहा है कि झारखंड के लोग गरीब हैं। यहां के संसाधनों से देश चलता है पर यहां के लोगों को हक, अधिकार नहीं मिल रहा। पूरे देश को किस तरह से केंद्र सरकार ने ठगा और लूटा है, इसे रैली में नेता बताएंगे। राज्य अलग होने के बाद परिसीमन की बात थी, जिससे आदिवासियों की सीट और घट जाती लेकिन शिबू सोरेन के विरोध के कारण परिसीमन लागू नहीं हो सका।

          वर्तमान लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र फिर से इस विषय को लाने वाली है और जिस तरह से वह कानून बना रही है, उससे आदिवासियों, दलितों को नुकसान होने वाला है। आज के परिप्रेक्ष्य में आदिवासी, दलितों के खिलाफ केंद्र सरकार का रवैया खराब है। अबकी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी। देश की अखंडता को तोड़ने वालों को खदेड़ा जायेगा।

          शक्ति प्रदर्शन नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प : भगवंत मान

          पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं। शक्ति प्रदर्शन भी नहीं। संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली करवाएंगी। भाजपा समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। छह महीने बाद संजय सिंह को ईडी ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे ही हेमंत सोरेन को कहेंगे।

          बिना आरोप साबित हुए केजरीवाल को जेल भेजा: सुनीता केजरीवाल

          दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति को मोदी ने जेल में डाल दिया। यहां के सीएम हेमंत को भी जेल में डाल दिया। आखिर उनका क्या कसूर है उनका। अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया। कहते हैं कि जांच चल रही है। बिना कोई दोष साबित हुए जेल में डाल दिया जा रहा है। ऐसी तानाशाही कोई बर्दाश्त करेगा क्या। उनके पति का क्या कसूर है।

          सुनीता ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छी शिक्षा दिलवायी। अस्पताल बनवाए। मोहल्ला क्लिनिक बनवाए, जिसकी चर्चा देशभर में है। देशभक्ति केजरीवाल में कूट-कूटकर भरी है। इनके सहपाठी बाहर गये लेकिन ये इस देश और यहां की जनसेवा के लिए कहीं नहीं गये। उन्होंने मुझसे पूछा भी था कि समाज सेवा करनी है, तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी। ऐसे शख्स को जेल में डाल दिया।

          भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है : तेजस्वी यादव
          बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी याद ने कहा कि झारखंड ने मूड बना लिया है। भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है। भाजपा को भगाओ, देश का संविधान, लोकतंत्र बचाओ। मोदी की बात नहीं करने आए हैं। पढ़ाई, दवाई की बात करने आए हैं। पूरे देश में तानाशाही चल रही है, उसे कुचलना है। यहां केजरीवाल और हेमंत की एक-एक सीट खाली है। जनता मालिक है। दोनों को न्याय दिलाना है।

          तेजस्वी ने कहा कि झारखंड और दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था। मोदी को पचा नहीं। ईडी, आईटी और सीबीआई को लगा दिया। जेल में डाला गया। पूर्व में मेरे पिता को भी जेल में डाला। उनके ऊपर भी केस लगाया गया। इन्हें नहीं पता, हम क्या डरेंगे। देश को बदहाल किया है। इसका बदला लेना है केंद्र सरकार से।

          पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा : संजय सिंह

          आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में अलग-अलग जगहों पर भाजपा की दुकान समेटी जा रही है। बिहार के अंदर भाजपा की दुकान को बंद करने का जिम्मा तेजस्वी यादव ने लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी का गठबंधन महाराष्ट्र में भाजपा को हटाने में लगा है। बिरसा की धरती से मोदी को संदेश दे रहा कि भाजपा जमानत जब्त कराने को तैयार है। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, हेमंत सोरेन को जेल में रखा है। पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा है।

          भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है, दहाड़ को नहीं : अखिलेश यादव

          समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के ऐलान हो रहा है कि जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में यहां से हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार नारा लगा रही है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं। ये हार चुके हैं। हार चुके लोग अन्याय लेकर आए हैं। जब मैदान में पहलवान हारने लगता है तो हर हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी नोंचता है, काटता है। साथ ही कहा कि भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है लेकिन दहाड़ को नहीं। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। किसानों से कहा था कि सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे।

          मैं चीनी या पाकिस्तानी नहीं, भारतीय मुसलमान हूं : फारूक अब्दुल्ला

          जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह मुसलमान हैं लेकिन चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं हैं। वह हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। भारत के मुसलमान हैं। भारत में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम सबको एक उम्मीद ने जोड़ रखा है कि यदि हमें आगे बढ़ना है, भारत को आगे बढ़ना है तो हम सबको मिलकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व के राम हैं। हरेक के राम हैं।

          अब लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया : विवेक गुप्ता

          टीएमसी के पूर्व सांसद विवेक गुप्ता ने कहा कि वे इंडिया अलायंस में गर्व के साथ शामिल हुए हैं। अरविंद और हेमंत का चेयर रैली में खाली है। केंद्र चाहे जितना जोर लगा ले, दोनों नेताओं की वापसी होगी। सावित्री नाम की महिला पति को यमराज से वापस ले आयी थी। यहां सुनीता और कल्पना के साथ तो उनके समर्थक भी हैं। अब लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया है। एक-एक वोट, भाजपा को चोट, यह मैसेज सब जगह जाए।

          ईडी, सीबीआई विपक्ष का गला घोंटने में लगी : प्रियंका चतुर्वेदी

          शिवसेना (उद्भव ठाकरे गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्भव ठाकरे महाराष्ट्र में चुनाव के मौसम में व्यस्त हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि हमारी दो बहनें दिल्ली और झारखंड की हैं। उनके लिए आवाज उठाओ। ईडी, सीबीआई विपक्षी आवाज का गला घोंटने में लगी है। झूठी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। वर्ष 2014 से अब तक एक भी वादे मोदी ने पूरे नहीं किए। हम आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे और जो-जो ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन सबको सबक सिखाएंगे।

          झारखंड को फंसाने की भाजपा की साजिश : दीपांकर भट्टाचार्य
          माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को फंसाने की भाजपा की जो साजिश है वह नयी नहीं पुरानी है। अलग राज्य बनने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। आरएसएस, भाजपा का वश चलता तो इस राज्य का नाम वनांचल कर देते। नाम नहीं बिगाड़ पाए लेकिन काम बिगाड़ने की कोशिश जारी है। नया राज्य बनने के बाद डोरंडा में ईद के मौके पर गोली चलती है। उन्होंने कहा कि 400 पार के गुब्बारे की हवा लोगों ने पहले चरण में ही निकाल दी है। इंडी गठबंधन की सरकार अब सब बनाएंगे। लोगों की सबसे बड़ी चिंता बेरोजगारी, महंगाई है।

          आदिवासियों को अशिक्षित रखना चाहती है भाजपा : चम्पाई सोरेन

          झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 5000 स्कूल बंद किए लेकिन हमारी सरकार ने स्मार्ट स्कूल खोलने शुरू कर दिए। भाजपा झारखंड के आदिवासियों, दलितों, मूलवासियों और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती थी लेकिन हेमंत सोरेन ने मॉडल स्कूल खोलना शुरू किया तो भाजपा परेशान हो उठी। भाजपा ने लंबे समय तक झारखंड पर शासन किया। कभी उसने आदिवासी, दलति, गरीब, पिछड़ा, मूलवासी की बात नहीं की। वर्ष 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास देने की बात भाजपा ने कही थी। झारखंड को पीएम आवास नहीं मिला तो हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत कर दी। हम 30 लाख परिवारों को अबुआ आवास देने जा रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          indie alliance Jharkhand Mukti Morcha Ulgulan Justice Maharally
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.