Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 02:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi : बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ,उत्पाद मंत्रालय की मिली जिम्मेवारी
          Headline

          Ranchi : बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ,उत्पाद मंत्रालय की मिली जिम्मेवारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 3, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi :  दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जो भी आदेश होगा, वह उसका पालन करेंगी। वह क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और अपने पति जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता व राज्यसभा सदस्य महुआ माजी तथा कई विधायक मौजूद थे।

          इससे पूर्व बेबी देवी ने अपने बेटे अखिलेश महतो और परिजनों के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना की। मां का आशीर्वाद लिया और शक्ति मांगी। घर से निकलने के पहले उन्होंने अपने पति स्व. जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। राजभवन पहुंचने से पहले बेबी देवी ने झामुमो प्रमुख गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब  हो इसी साल छह अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही मंत्री पद खाली था।

          झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से यह तीसरी बार होगा जब कोई विधानसभा का सदस्य बने बगैर मंत्री बना है। अब तक मधु कोड़ा सरकार में स्व. हेमेंद्र प्रताप देहाती और हेमंत कैबिनेट में हफीजुल हसन का नाम इस सूची में शामिल है। इस मामले में अब बेबी देवी तीसरा उदाहरण होंगी। बेबी देवी हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली दूसरी महिला हैं। जोबा मांझी हेमंत कैबिनेट में पहले से शामिल हैं।

          मुख्यमंत्री समेत कई ने दी बधाई

          मंत्री पद की शपथ लेते ही नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता व कई विधायकों, सांसदों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनांए दीं।

           

          बेबी देवी बनी झारखंड सरकार में उत्पाद मंत्री

          बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी के साथ उन्हें मंत्रालय आवंटित कर दिया गया है।बेबी देवी को सरकार ने उत्पाद विभाग आवंटित किया है। इसकी पुष्टि कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने की है। दिवंगत जगरनाथ महतो के पास स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के साथ-साथ उत्पाद विभाग भी था, जिसमें से बेबी देवी को फिलहाल उत्पाद विभाग दिया गया है।

          1979 में जगरनाथ महतो के साथ विवाह बंधन में बंधी

          बेबी देवी का नैहर धनबाद जिला के तोपचाची प्रखंड के गोमो के पास जीतपुर गांव में है। 1979 में  उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई। उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। शादी के 44 साल हो गए। बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है।

          बेबी देवी और स्व. जगरनाथ महतो के चार पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी बेटी सुनीता कुमारी की शादी गिरिडीह के मदेडीह, दूसरी बेटी रीना कुमारी नावाडीह, तीसरी बेटी गीता कुमारी हजारीबाग व छोटी बेटी पूनम कुमारी की शादी रांची के तमाड़ में हुई है। इकलौता बेटा अखिलेश महतो ऊर्फ राजू है।

          बेबी देवी विवाह बंधन में बंधने के बाद घर गृहस्थी के कामों में लगी रहीं। उन्हें क्या पता था कि तकदीर एक दिन घर गृहस्थी के कामों से इतर राजनीति, सत्ता और मंत्रालय के गलियारे में ले आयेगी। वैसे तो जगरनाथ महतो ने भी हाई स्कूल तक की पढ़ाई की थी। इंटर में उन्होंने मंत्री रहते अपना नामांकन कराया था। बेबी देवी के कंधे पर घर गृहस्थी के साथ पति के राजनैतिक दायित्व को भी संभालने की जिम्मेवारी आ गई। जगरनाथ 2005 में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े और पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार चार बार चुनाव जीते और डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जगरनाथ महतो बेबी देवी मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची न्यूज राज्यपाल शपथ
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.