Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 09:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi:  झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा
          Headline

          Ranchi:  झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई।झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्यकर्मियों (सातवां केंद्रीय वेतमान प्राप्त कर रहे हैं) का महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया गया है यानी चार फीसदी डीए बढ़ा है, जो एक जुलाई के प्रभाव से लागू होगा। इसका लाभ पेंशन, पारिवारिक पेंशन भोगियों को मिलेगा। राज्य में सार्वजनिक अवकाश-2024 की घोषणा की गई। वर्ष 2024 में 21 अवकाश रहेंगे और कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश हैं।

          कैबिनेट के अन्य फैसले-

          -बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना की स्वीकृति दी गई। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र में जिन घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है वहां बिजली पहुंचाई जायेगी। इसके लिए 1485 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई। झारखंड पुलिस रेडियो संपर्क और वायरलेस नंबर की नियुक्ति नियमावली में बदलाव हुआ। अब पहले फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में लिखित परीक्षा होगी।

          -प्रोजेक्ट विद्यालय में नियुक्त वैसे योग्य टीचर जिनकी अनुशंसा समिति करेगी उन्हें फिर से बहाल किया जाएगा। एसटी, एससी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षण कार्य के लिए तात्कालिक व्यवस्था के तहत सर्विस प्रोक्योरमेंट के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों से कार्य जाने की एक साल तक अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई। इस बीच नियमित नियुक्ति की भी कार्रवाई अलग से की जाएगी।

          -इसके अलावा राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन पीपीपी मोड पर कराने का निर्णय लिया है। बैठक में गोलाई व घाघरी वीयर योजना का पुनरुद्धार योजना की स्वीकृति दी गयी। इसके तहत शर्तों में बदलाव किया गया है, ताकि अधिक एजेंसी भाग ले सके। अब पीपीपी मोड पर तीन आईटीआई संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा 10 साल तक संचालन किया जा सकेगा। झारखंड प्रशासनिक सेवक अधिकारी परमेश्वर मुंडा को 6 जुलाई 2015 की तिथि से एसडीओ रैंक में जो प्रमोशन दिया गया था उन्हें इस तिथि से वित्तीय लाभ मिलेगा।

          -दुमका हवाई अड्डा में कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग और एयरबस ट्रेनिंग के लिए दिया जाएगा। 30 बच्चों को उसमें ट्रेनिंग दी जायेगी। परीक्षा के माध्यम से उनका चयन होगा इन 30 में से जो 15 बच्चे होंगे उनको राज्य सरकार के तरफ से फ्री में ट्रेनिंग दी जायेगी। एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में 9 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च होंगे। आरक्षण के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा। पांच सीट झारखंड के लिए आरक्षित होंगे। दुमका और नोएडा में ट्रेनिंग होगी। बासुकीनाथ नगर पंचायत अंतर्गत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना की स्वीकृति दी गई। इसमें 105 करोड़ खर्च किया जायेगा।

          -कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर को आपस में जोड़ा जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने जुडको की सहमति से इसका डीपीआर तैयार कराया है। इसकी लंबाई 1.25 किलोमीटर है। 213 करोड़ की लागत से इसे बनाया जायेगा। इसमें भू-अर्जन यूटिलिटी शिफ्टिंग इत्यादि कार्य भी किए जायेंगे। बहुबाजार के पास एक जुटेगा और दूसरे पुल में पटेल चौक के पास पुल को जोड़ा जायेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Hemant Soren dearness allowance Jharkhand cabinet
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.