नवादा। पुलिस ने वारसलीगंज थाने के सोढ़ीपुर में साइबर अपराधी व बालू के अवैध कारोबारी चंदन निवासी के घर पर छापेमारी कर 17 लाख रूपए बरामद की है। जबकि चंदन मिस्त्री भाग गया। वहीं पुलिस ने आरोपित की पत्नी व साले को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गुप्त सूचना मिली कि चंदन मिस्त्री साइबर अपराध का कार्य कर रहा है। जिसमें उनके कई रिश्तेदार भी शामिल है ।वारसलीगंज के कुछ सफेदपोश के अलावे जिले के आला अधिकारियों की मिलीभगत से बालू का भी अवैध कारोबार चल रहा है ।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सोमवार को उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी की ।तांबे के गगरा में रखें 17 लाख 3000 रुपए बरामद किए गए ।पुलिस की भनक मिलते ही चंदन मिस्त्री भागने में सफल रहा।


