Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»खेल»क्रिकेट»रबाडा ने हैदराबाद का खेल बिगाड़ा, दिल्ली जीत के साथ पहली बार IPL फाइनल में
    क्रिकेट

    रबाडा ने हैदराबाद का खेल बिगाड़ा, दिल्ली जीत के साथ पहली बार IPL फाइनल में

    adminBy adminNovember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    अबू धाबी। आईपीएल 20 – 20 क्रिकेट के दूसरे एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाई।

    190 रन का लक्ष्य हैदराबाद को भारी पड़ा। ओपनर डेविड वॉर्नर 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा द्वारा बोल्ड कर दिए गए। प्रियम गर्ग ने 12 गेंदों में 17 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस द्वारा बोल्ड कर दिए गए। उन्होंने 2 छक्के लगाए। हैदराबाद की तरफ से केन विलियमसन ने 45 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की सहायता से 67 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन मार्कस स्टोइनिस द्वारा फेंकी गई एक गेंद पर रबाडा को कैच थमा बैठे और हैदराबाद की उम्मीद धूमिल हो गई।

     निचले क्रम में अब्दुल समद ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की सहायता से 33 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई किंतु रबाडा ने उन्हें सब्सीट्यूट के हाथों कैच करा दिया। राशिद खान 7 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की सहायता से 11 रन बना सके। उन्हें भी रबाडा ने अक्षर पटेल के हाथों कैच करा दिया। श्रीवत्स गोस्वामी बिना खाता खोले रबाडा की गेंद पर स्टोइनिस को कैच दे बैठे। दिल्ली के लिए रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को तीन विकेट मिले। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

    इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाए। दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर शिखर धवन और मार्कस स्टोइनिस ने 50 गेंदों में 86 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। दोनों ने मैदान में चारों तरफ बेहतरीन स्ट्रोक लगाए। राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की सहायता से 38 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में एक चौके की सहायता से 21 रन ही बना सके। जेसन होल्डर ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। लंबे समय से खेल रहे शिखर धवन को संदीप शर्मा ने पगबाधा आउट कर दिया। धवन ने 50 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की सहायता से 78 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ने नाबाद रहते हुए 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 42 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत 3 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा, जैसन होल्डर और राशिद खान ने 1 – 1 विकेट लिए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईपीएल आईपीएल फाइनल दिल्ली कैपिटल्स रबाडा सनराइजर्स हैदराबाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    T20 World Cup: संजू सैमसन के 97 रनों से भारत का ऐतिहासिक चेज, वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

    March 1, 2026

    RCB ने खत्म किया 17 साल का इंतज़ार, पंजाब को हराकर IPL 2025 ट्रॉफी पर किया कब्जा

    June 4, 2025

    आईपीएल 2025: अब टीमें विदेशी खिलाड़ियों की जगह ले सकेंगी नए खिलाड़ी, लेकिन नहीं कर सकेंगी रिटेन

    May 15, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.