सबसे बड़ा मिथ यह है कि प्रोटीन पाउडर किडनी को डैमेज करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति सामान्य और संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेता है तो इससे किडनी को कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि, जिन लोगों को पहले से किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यानी खतरा सप्लीमेंट में नहीं, बल्कि बिना जानकारी के इस्तेमाल में है।
लिवर को नुकसान का दावा कितना सही
एक और आम धारणा है कि प्रोटीन पाउडर लिवर को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि एक हेल्दी लिवर प्रोटीन को आसानी से मेटाबॉलाइज कर लेता है। हां, अगर किसी को पहले से लिवर की बीमारी है तो उसे सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में बिना एक्सपर्ट सलाह के सप्लीमेंट लेना परेशानी बढ़ा सकता है।क्या सिर्फ जिम वालों के लिए है प्रोटीन?
अक्सर लोग मानते हैं कि प्रोटीन पाउडर सिर्फ जिम जाने वालों के लिए होता है, जबकि यह पूरी तरह सच नहीं है। शरीर के मसल्स डेवलपमेंट, इम्यूनिटी और हार्मोन बैलेंस के लिए प्रोटीन जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने वजन के बराबर ग्राम में रोजाना प्रोटीन लेना चाहिए। यानी 60 किलो वजन वाले व्यक्ति को करीब 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जिसे डाइट या सप्लीमेंट से पूरा किया जा सकता है।
यूरिक एसिड बढ़ने का सच


