Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 21:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बंधन बैंक के पास हुई लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद किए,आरोपी फरार
    Headline

    बंधन बैंक के पास हुई लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद किए,आरोपी फरार

    today post liveBy today post liveAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araria News:- अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए पांच लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई पूरी रकम बरामद कर लेने का दावा किया है। घटना जोगबनी के बंधन बैंक के पास सोमवार दोपहर एक बजे हुई थी। एक कारोबारी पांच लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उसके थैले से रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

    सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक नया टोला निवासी अनीश यादव, पिता कालू यादव की पहचान की। इसके बाद एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया और अनीश यादव के घर पर दबिश दी गई। छापेमारी में अनीश यादव तो फरार मिला, लेकिन पुलिस ने उसके घर के कमरे में बेड के नीचे छिपाए गए पांच लाख रुपये बरामद कर लिए।

    फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने भी बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी अनीश यादव और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। मुंगेर, जमालपुर और सहरसा के सोनपुर थाने में भी उसके खिलाफ केस चल रहे हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीश यादव का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। इस मामले में जोगबनी थाना में कांड संख्या-91/25, दिनांक-19/08/25, धारा-304 बीएनएस दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

    छापेमारी दल में जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद, एसआई गोरख कुमार, राजा बाबू, पूजा शर्मा, मुकेश कुमार और कोढ़ा थाना पुलिस शामिल रही। फिलहाल, आरोपी अनीश यादव और उसके सहयोगी की तलाश जारी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अनीश यादव जोगबनी लूट अररिया पुलिस कार्रवाई जोगबनी थाना लूट की घटना जोगबनी लूटकांड बरामदगी जोगबनी सड़क छिनतई मामला पांच लाख रुपये लूट अररिया बंधन बैंक जोगबनी लूट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.