Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 08:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन में हुई पौने तीन किलो सोने की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार
          Headline

          हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन में हुई पौने तीन किलो सोने की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भागलपुर। जीआरपी थाना नवगछिया और आरपीएफ नवगछिया ने थाना क्षेत्र अंतर्गत काढ़ागोला और बखरी रेलवे स्टेशन के बीच  हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन में हुई पौने तीन किलोग्राम सोना लूट कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटे गए सोने में से 456.920 ग्राम सोने, भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ घटना में संलिप्त छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

          रेल एसपी कटिहार डॉ संजय भारती ने शनिवार को  प्रेसवार्ता बताया कि इस घटना को अंजाम दिलाने में पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी के रिश्तेदार का अहम योगदान है। जिसका मास्टर माइंड पीड़ित का चचेरा भाई ही है। रेल एसपी कटिहार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मररिया मंसूरी टोला वार्ड नंबर- 09 निवासी मोहम्मद बाबर (27), कादर टोला वार्ड नंबर-04 निवासी खुशीलाल मंडल (22), कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया वार्ड नंबर-12 निवासी विनोद यादव (48), अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के टिकुलिया बस्ती वार्ड नंबर-10 निवासी राजू मंडल (34), मधेपुरा जिले के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजार बाग निवासी संतोष सोनी व राजस्थान के बीकानेर जिला के मीना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेव नगर कॉलोनी फ्लैट नंबर- 45 निवासी मनोज सोनी है।

          कटिहार एसआरपी संजय भारती व डीएसपी देवेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज बताया कि 25 जून को नवगछिया रेल थाना अंतर्गत गाड़ी संख्या 13163 हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एसी-वन में, सीट नंबर- 25 व 28 पर यात्रा कर रहे यात्री पारसमणी के साथ काढ़ागोला व बखरी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या- 26/23 के पास अज्ञात सशस्त्र अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर बैग सहित सोने का आभूषण करीब ढाई किलोग्राम लूट लिया गया था। जिस आरोप में रेल थाना नवगछिया अज्ञात अपराध कर्मी के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। जिसके उद्भेदन व घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी टीम गठन कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

          गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस ने 358.900 ग्राम सोने की बिस्किट, 20 लाख 57 हजार 8 सौ भारतीय करेंसी, चार सोने की चूड़ी, 6 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने की झुमका जिसका कुल वजन 456.920 ग्राम, ₹45300 नेपाली करेंसी, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल व दो मोटरसाइकिल जो सफेद रंग की अपाचे मोहम्मद बाबर व काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खुशीलाल मंडल के पास से बरामद की गई है। मनोज सोनी के पास से ज्वेलरी खरीद बिल व अन्य के पास से रुद्राक्ष की माला, पर्स, आधार कार्ड बरामद हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी भागलपुर न्यूज रिश्तेदार सोना लूटकांड हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.