Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया जयनगर-जनकपुर धाम-कुर्था रेलखंड पर डेमू ट्रेन को रवाना
    Headline

    प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया जयनगर-जनकपुर धाम-कुर्था रेलखंड पर डेमू ट्रेन को रवाना

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    हाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने शनिवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव आमान परिवर्तित जयनगर-जनकपुर- कुर्था रेलखंड पर रेल यात्री सेवा का शुभारंभ करते हुए हुए डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन के मौके पर  नेपाल का एक प्रतिनिधि मंडल जयनगर पहुंचा था। नेपाल के प्रतिनिधि मंडल ने जयनगर से रवाना हुई इस डेमू ट्रेन से यात्रा करते हुए नेपाल के जनकपुर तक की यात्रा की।

    पूर्व मध्य रेल (पूमरे) के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस ट्रेन से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल, इरकॉन एवं कोंकण रेल के उच्चाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयनगर से जनकपुर तक यात्रा की। ट्रेन के जनकपुर पहुंचने पर नेपाल सरकार द्वारा जनकपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में नेपाल सरकार के साथ भारतीय प्रतिनिधि मंडल भी शामिल हुए।

    जनकपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अशोक कुमार मिश्र, प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आधार राज, समस्तीपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक जफर आजम, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक के सचिव अमन राज, इरकॉन के सीएमडी योगेश कुमार मिश्र एवं कोंकण रेलवे के सीएमडी संजय गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

    सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच डेमू सेवा के परिचालन प्रारंभ हो जाने के दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । उल्लेखनीय है कि   साल 2010 में भारत सरकार एवं नेपाल सरकार के आपसी समझौते के तहत् जयनगर-बैजलपुरा-बर्दीबास के बीच नई बड़ी रेल लाईन स्थापित करने का निर्णय किया था। जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास रेल परियोजना की कुल लंबाई 68.72 किलोमीटर है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जयनगर-जनकपुर- कुर्था रेलखंड नेपाल प्रधानमंत्री वैशाली न्यूज हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.