Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 23:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: लालू परिवार की महिलाओं ने करोड़ों रुपये की जमीन दान में क्यों ली और फिर बेची क्यों: सुशील मोदी
          Headline

          Patna: लालू परिवार की महिलाओं ने करोड़ों रुपये की जमीन दान में क्यों ली और फिर बेची क्यों: सुशील मोदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna: पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि लालू परिवार की महिलाओं ने करोड़ों रुपये की जमीन दान में क्यों ली और फिर बेची क्यों। उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों पर ईडी ने जब मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत मिलने पर आरोप-पत्र दायर किया है तब आरोपितों की ओर से राजनीतिक जवाब देने का कोई मतलब नहीं है।

          सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग काले धन को छिपाने या उसे वैध सम्पत्ति दिखाने (मनी लांड्रिंग) का अपराध करने वालों को पीड़ित बताने के लिए घर की महिलाओं को फंसाने का विलाप कर रहे हैं, वे बताएं कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली ?

          उन्होंने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3,375 वर्गफीट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान क्यों कर दी ? इस महान दानी ने हेमा यादव को ही क्यों भूमिदान के योग्य समझा? क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28 लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराये ?

          मोदी ने कहा कि राजद के प्रवक्ताओं को इन सवालों का जवाब देना चाहिए जबकि वे आरोपित को प्रताड़ित बताने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को जो जमीन दान में मिली, उसे राजद के एमएलसी अबू दोजाना की कंपनी से करोड़ों में बेच दिया गया। ईडी मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच कर रही है।

          भाजपा सांसद ने कहा कि राबड़ी देवी को 31 लाख रुपये मूल्य की और हेमा यादव को 62 लाख की जमीन दान में देने वाले ललन चौधरी विधान परिषद में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि ललन चौधरी और हृदयानंद चौधरी दरअसल लालू परिवार के काले धन और बेनामी सम्पत्ति को सफेद (वैध) करने का जरिया बने। राजद इन तथ्यों पर राजनीति का पर्दा डालना चाहता है।

          Donation Lalu Yadav land in exchange for job Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.