Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 6 July 2026 || 16:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: 76 साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार संग आधी रात में मनाया जन्मदिन
          Headline

          Patna: 76 साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार संग आधी रात में मनाया जन्मदिन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 11, 2023Updated:June 11, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  राजद सुप्रीमो लालू यादव आज 76 वर्ष के हो गये। उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। लालू के पारिवारिक के सदस्यों ने शनिवार आधी रात सबसे पहले केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। बिहार के गोपालगंज में 11 जून, 1948 को पैदा हुए लालू यादव ने बेटियों के बच्चों संग देर रात केक काटा। इसकी तस्वीर भी उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। लालू ने राबड़ी आवास पर रविवार सुबह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भी केक काटा।

          मीसा भारती ने लालू यादव के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, भगवान करे आपकी जिंदगी के आने वाले साल ऐसे ही खुशी और आनंद से भरे रहे। सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन मुबारक हो! तस्वीरों में लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी, बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बेटियों और नाती-नातिनों के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

          तेजस्वी यादव ने भी पिता के जन्मदिन पर उन्हें सामाजिक न्याय का महानायक करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

          रोहिणी आचार्या जन्मदिन से एक दिन पहले शनिवार रात पटना पहुंची। इस दौरान रोहिणी पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गयी और कहा कि लोग चारों धाम की यात्रा के लिए जाते हैं लेकिन मेरे लिए चारों धाम यहीं पर हैं। मैं उनके दर्शन करने आई हूं।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी

          राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है, लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

          जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू को उनके घर पहुंचकर बधाई दी। राबड़ी देवी ने अपने हाथों से ललन सिंह को लड्डू खिलाकर स्वागत किया। ललन सिंह के अलावा विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत अन्य नेता लालू को बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे। लालू को उनके जन्मदिन के पूर्व संध्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन पर बधाई दी थी।

          मौके पर ललन सिंह ने कहा कि देश खतरे में है। सावरकरवादी देश को तोड़ना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव अकेले हैं जो संविधान को तोड़ने उसका विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ते रहे हैं। लालू यादव को जदयू के अधिकारिक ट्विटर हेंडल से भी जन्मदिन की बधाईयां दी गई है। जदयू की ओर से किए गए ट्विट में लिखा गया है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

          तेजप्रताप ने मथुरा में मनाया लालू का जन्मदिन

          लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिता का जन्मदिन मथुरा में केक काटकर मनाया और उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा-अर्चना की। तेजप्रताप ने मथुरा में बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्विट कर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। ट्विटर पर तेजप्रताप ने लिखा है कि आज मथुरा के बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में केक काट कर पिता का जन्मदिन मनाया और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद सदा हम सभी पर बना रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भोजपुर सड़क हादसा: मनाली से लौट रहे नवविवाहित दंपति समेत चार की मौत, सोनपुर में पसरा मातम

          July 6, 2026

          झारखंड शराब घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए रोहित उरांव, आज पूछताछ, कल रामेश्वर उरांव होंगे पेश

          July 6, 2026

          जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

          July 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भोजपुर सड़क हादसा: मनाली से लौट रहे नवविवाहित दंपति समेत चार की मौत, सोनपुर में पसरा मातम

          झारखंड शराब घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए रोहित उरांव, आज पूछताछ, कल रामेश्वर उरांव होंगे पेश

          जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

          गया हत्याकांड का खुलासा: शादीशुदा प्रेमिका को ब्लैकमेल बना युवक की हत्या की वजह

          तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई, पुलिस से भागता रहा वारंटी अभिषेक आखिर दबोचा गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.