Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 13:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: नीतीश कैबिनेट ने बगहा में चीनी मिल और सहरसा में मेडिकल कॉलेज सहित 25 एजेंडों पर लगाई मुहर
          Headline

          Patna: नीतीश कैबिनेट ने बगहा में चीनी मिल और सहरसा में मेडिकल कॉलेज सहित 25 एजेंडों पर लगाई मुहर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 22, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को  हुई कैबिनेट की बैठक में बगहा में नयी चीनी मिल और सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति सहित कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।  कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि मेसर्स तिरुपति शुगर लिमिटेड बगहा को चीनी मिल की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। कुल 8000 टीसीडी क्षमता का चीनी उत्पादन इकाई की स्थापना होगी। इसके लिए 56 करोड़ 83 लाख 14 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गई है। यह कंपनी उद्योग विभाग से नहीं, बल्कि गन्ना उद्योग विभाग से अनुदान लेगी। चीनी मिल की स्थापना होने पर बिहार में पूंजी निवेश के साथ कुशल कामगारों को काम मिलेगा।

          सहरसा में नए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं पर होने वाले खर्च के लिए 35 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से खर्च की जाएगी।

          राजकीय अभियंत्रण एवं राजकीय पॉलिटेक्निक अनुदेशक संवर्ग नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गई है। तिरुपति शुगर लि. बगहा पश्चिम चंपारण को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली की आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है। जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 5 एकड़ गैर मजरूआ जमीन को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किया गया है।मुंगेर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रोहित निराला को लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।

          राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित पोस्ट एमबीबीएस एवं पोस्ट डिप्लोमा सीट के लिए राज्य सरकार के अधीन कार्यरत चिकित्सकों को सवैतनिक अनापत्ति प्रदान किया गया है। मधुबनी व्यवहार न्यायालय में 15 कोर्ट भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ 94 लख रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। शेखपुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की पूर्व से स्वीकृत लागत राशि 73 करोड़ 13 लाख को बढ़ाकर 110 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपये की गई है।

          पटना महा योजना-2031 के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ एवं न्यूनतम 30 मीटर चौड़ी सड़क से सटे भूखंडों पर पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन एवं अन्य सुविधाओं की अनुमति दी गई है। पटना के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए 259 करोड़ 81 लाख की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है एवं बुडको को कार्यकारी एजेंसी नामित किया गया है। गया के बेलागंज में अंबेडकर आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 46 करोड़, सात लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कैबिनेट चीली मिल नीतीश कुमार पटना न्यूज मुहर मेडिकल कॉलेज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.