Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 13:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: कांग्रेस-राजद के शासन में सुबह घोटाला शाम को ब्लास्ट, मोदी राज में आंतकवाद का हुआ सफाया : आदित्यनाथ
          Headline

          Patna: कांग्रेस-राजद के शासन में सुबह घोटाला शाम को ब्लास्ट, मोदी राज में आंतकवाद का हुआ सफाया : आदित्यनाथ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 28, 2024Updated:May 28, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटालों से होती थी और शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया कर दिया गया है।

          सीएम योगी ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकार में पहले बिहारियों को पहचान का भी संकट था। उन्होंने कहा कि राजद एक बार फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है। वह चाहते हैं कि बिहार में अंधेरा रहे। पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था। वर्ष 2017 के पहले यही स्थिति यूपी में थी लेकिन सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। जितने दंगाईये थे उनका राम नाम सत्य किया, उन्हें हमने कब्र में भेज दिया। योगी ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया था, एक-एक कर सभी को छुड़ाये गए, नहीं तो बुलडोजर चला दिए गए।

          सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। यह नया भारत है। अब एक पटाखा भी फूटता है तो पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि इस धमाके में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हम सभी अयोध्या और काशी पूरा कर चुके हैं। अब मथुरा की तरफ थोड़े-थोड़े आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण-कन्हैया के काम को राजद नहीं कर सकती।

          बिहार के आरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा भारत में शरीयत कानून लागू नहीं होने देगी। लालू ने कहा है कि ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। हिंदुओं का आरक्षण हम किसी को कतई नहीं देने देंगे।

          सीएम योगी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के फैसले को पलटते हुए कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमान को आरक्षण नहीं दे सकते। इसके बावजूद यह लोग देश के खिलाफ छल कर रहे हैं। यह आपके साथ कपट कर रहे हैं। यह लोग जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर अलग-अलग वर्ग करेंगे। फिर कहेंगे कि आपका आधा हिस्सा मुसलमान दे देंगे। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इन लोगों ने मुसलमानों को आरक्षण दे दिया।

          सीएम योगी ने कहा कि यह देश को बचाने का चुनाव है। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। 54 वर्ष बाद नाती भी वही नारा लगा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति में आधी राजद व कांग्रेस वाले ले लेंगे और पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए घुसपैठी मुसलमानों को दे देंगे। देश यह कतई स्वीकार नहीं करेगा।

          योगी ने कहा कि कांग्रेस व राजद के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। कांग्रेस-राजद वाले विरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। यह खानपान के नाम पर मुसलमानों को गोहत्या की छूट देना चाहते हैं लेकिन हिंदू यह बर्दाश्त नहीं करेगा। हम लोग गोहत्यारों को सत्ता नहीं देंगे। कांग्रेस, राजद को वोट देने का मतलब सिर पर पाप ले लेना है।

          जनसभा में आरा के सांसद व लोकसभा उम्मीदवार आरके सिंह, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष लोजपा राजेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू दुर्गा पटेल, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी आदि की मौजूदगी रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Congress-RJD election rally lantern era
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.