Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 07:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा में पंचायत चुनाव 19 व 27 मई को होगा, कुल 428791 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे
          Headline

          कोडरमा में पंचायत चुनाव 19 व 27 मई को होगा, कुल 428791 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 10, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा। राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पंचायतो में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कोडरमा जिले के छह प्रखंडो में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण तथा चौथे चरण में होगा। यहां दूसरे चरण में सतगांवा, डोमचांच और मरकच्चो प्रखंड में चुनाव कराएं जाएंगे। जबकि चौथे चरण में कोडरमा, चंदवारा और जयनगर प्रखंडो में चुनाव होगा। वहीं नामांकन की अंतिम तिथि क्रमश: 27 अप्रैल और 6 मई को होगा। दूसरे चरण का मतगणना 22 मई तथा चौथे चरण का मतगणना 31 मई को संपन्न होगा। बूथो की कुल संख्या 1163 है। पंचायत चुनाव में काेडरमा के कुल 428791 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाता की संख्या 223462 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 205320 है। जबकि तृतीय लिंग की संख्या 9 है।

           उपायुक्त आदित्य  रंजन ने  रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कोडरमा जिला में कुल 914 मतदान भवनों में मतदान केंद्रों की संख्या 1163 है, जिसमें 403 सामान्य, 547 संवेदनशील और 213 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र शामिल है। सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत न्यूनतम सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, निःशक्त मतदाताओं के लिए रैम्प, प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था की गयी है। मतदान हेतु मतदान दलों की गठन सॉफ्टवेयर के माध्यमस से तीन चरणोंवाली रैंडमाईजेशन की प्रक्रिया अपनाकर की जायेगी। प्रति मतदान केंद्र पर दो बड़ी या एक बड़ी और दो माध्यम आकार की मतपेटिका का उपयोग किया जायेगा। निर्वाचन का सुचारु रुप से संचालन सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल स्तर पर सामान्य प्रेक्षक एवं अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने हेतु अनुमंडल स्तर पर आय-व्यय प्रेक्षक की तैनाती की जायेगी।

          अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमाः
          उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा तय है। जिसमें सदस्य, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 14,000 रुपये है। ग्राम पंचायत के मुखिया के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 85,000 हजार रुपये है। सदस्य पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 71,000 हजार रुपये है और सदस्य जिला परिषद् के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 2,14,000 रुपये है।

          दूसरे चरण में दिनांक 20 अप्रैल 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशन की तारीख। 2. दिनांक 27 अप्रैल 2022 को नाम निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख। (समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 3. दिनांक 28 अप्रैल एवं 30 अप्रैल 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 4. दिनांक 2 मई 2022 को अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 5. दिनांक 4 मई 2022 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)। 6. दिनांक 19 मई 2022 को मतदान की तारीख। (प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 7. दिनांक 22 मई 2022 को मतगणना की तारीख। (प्रातः 8:00 बजे से)।

           चतुर्थ चरण में दिनांक 29 अप्रैल 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशन की तारीख। 2. दिनांक 06 मई 2022 को नाम निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख। (समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 3. दिनांक 07 मई एवं 09 मई 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 4. दिनांक 10 मई एवं 11 मई 2022 को अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 5. दिनांक 12 मई 2022 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख। ( समय पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)। 6. दिनांक 27 मई 2022 को मतदान की तारीख। (प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक)। 7. दिनांक 31 मई 2022 को मतगणना की तारीख। (प्रातः 8:00 बजे से)।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोडरमा न्यूज दूसरे व चौथे चरण पंचायत चुनाव मतदान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.