Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 21:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: प्रेम संबंध में बाधक बने पति पर पत्नी ने प्रेमी से मिलकर चलवायी गोली, पत्नी सहित चार गिरफ्तार
          Headline

          Palamu: प्रेम संबंध में बाधक बने पति पर पत्नी ने प्रेमी से मिलकर चलवायी गोली, पत्नी सहित चार गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu:  जिले के मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम मधेया के डुबवाहारा के पास हुए सास-दामाद गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को नवविवाहिता ने पति की हत्या करने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिलवाया था। पति अवैध संबंध में बाधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपित युवती, उसके प्रेमी एवं दोनों शूटर को गिरफ्तार किया है।

          गिरफ्तार अपरोपिताें में मनातू के मधेया निवासी प्रेमी- प्रेमशंकर मेहता (22) बिहार के गया जिले के भदवर थाना के बरवाडीह के शूटर चंदन कुमार (22) पाटन के सोले गांव के इतेखार अंसारी (26) पांकी के पथरा कला के प्रेमिका- मंशू कुमारी (19) पिता विजय भुइयां (पति आशीष कुमार) शामिल है। उनके पास से 7.65 एमएम की 13 जिंदा गोली, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

          मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने मंगलवार को बताया कि नवविवाहिता मंशू का तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग प्रेमशंकर के साथ चल रहा था। शादी के दो-तीन दिन बाद जब युवती अपने घर (मायके) आई थी तो देर रात पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस घटना के बाद उसका पति उसे रखना नहीं चाहता था, लेकिन सुलह समझौते के बाद लड़की को पति के घर पर रखा गया। इस बीच युवती अपने प्रेमी से बातचीत करती रही, लेकिन इसी क्रम में युवती और उसके प्रेमी के बीच याेजना बना कि दोनों के बीच प्रेम संबंध में उसका पति बाधक बन रहा है। ऐसे में उसे रास्ते से हटाया जाए। इसके लिए एक लाख की सुपारी दी गयी।

          याेजना के तहत दाे जुलाई को युवती दांत दिखाने के बहाने मनातू जा रही थी कि रास्ते में उपरोक्त स्थान पर पहले से मौजूद दो शूटरों ने गोली चलाई। थाना प्रभारी ने बताया कि शूटरों की मंशा पति की हत्या करने की थी, लेकिन उसकी सास घटना के बाद शूटरों से भिड़ गयी थी एवं उनकी मोटरसाइकिल की चाभी लूटने लगी थी। इसी कारण शूटरों उसे भी गोली मार कर फरार हो गए थे। मौके पर तीन राउंड गोली चली थी।

          अनुसंधान के दौरान पहले प्रेमी को पकड़ा गया। उसके बाद दोनों शूटर संबंधित घर से पकड़े गए और अंत में युवती की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद पिस्टल को जंगल में फेंक दिया गया था। इस कारण वह बरामद नहीं हो पाया है। हत्या के लिए दी गयी 1 लाख की सुपारी का पेमेंट कर देने के बाद घटना को अंजाम दिया गया था।

          Husband Jharkhand Crime News love affair Manatu Police Station Area Wife
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.