WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Loherdaga News:- जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा इलाके से पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाया गया था, जिससे इंटर स्टेट तस्करी की आशंका और गहराई से जांच की जा रही है।
वहीं, शहर के छत्तर बागीचा इलाके में राजा साहू के घर पर छापेमारी के दौरान करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। हालांकि, राजा साहू मौके से फरार हो गया और अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसपी ने यह भी कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में नशे के अवैध कारोबार की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना तंत्र का सहारा ले रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


