Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 18:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या मामले में एक आरोपित धराया, शूटर एवं एक अन्य की तलाश जारी
          Headline

          स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या मामले में एक आरोपित धराया, शूटर एवं एक अन्य की तलाश जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी रवि रोशन उर्फ रेड्डू की हत्या मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि शूटर एवं उसके एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि जिला मुख्यालय में सोमवार को दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज सोनार पट्टी में जय माता दी ज्वेलर्स के मालिक रविंद्र प्रसाद के पुत्र रवि रोशन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

           मामले में मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 43/23 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
          सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने 15 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक नामजद अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी कंचन पासवान उर्फ सौरव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली मारने वाले शूटर हनी पासवान उर्फ कालू एवं एक अन्य अज्ञात गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल और छापेमारी चल रही है। डीएसपी ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए फर्द बयान में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व गाछी टोला निवासी हनी एवं उनके पुत्र रवि रोशन के बीच मारपीट और विवाद हुआ था, जिसमें हनी जेल भी गया था।

          यह केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इसको लेकर सोमवार की दोपहर हनी उसके दुकान पर आया तथा पांच-सात मिनट बाद करने के बाद रवि रोशन को ताबड़तोड़ गोली मार दी। इस दौरान गाछी टोला निवासी कंचन एक अन्य के साथ घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था और गोली मारने के बाद तीनों फरार हो गए। इस मामले में गहन अनुसंधान तथा सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई चल रही है।

          डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का बदला लेने से संबंधित ही लग रहा है, लेकिन जल्द ही जांच में इसका खुलासा हो जाएगा और सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हनी एवं कंचन पर पूर्व से भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, सभी पहलुओं पर अनुसंधान की जा रही है। मृतक के लगातार संपर्क में रहने वाले लोगों तथा उसके अन्य गतिविधि की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली है कि मृतक रवि रोशन के यहां टाइगर मोबाइल के भी कुछ जवान लगातार जाते-आते रहते थे, इसकी भी जांच चल रही है।

          स्वर्ण व्यवसायी रवि रोशन उर्फ रेड्डी की हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को मुंगेरीगंज सोनार पट्टी की सभी दुकानें बंद रही और दुकानदार मृतक के घर पर जुटे रहे। मंगलवार की शाम तक मृतक व्यवसायी के बहन के मुम्बई से आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सरेआम हुए इस वारदात से लोगों में दहशत तो है, लेकिन मृतक के संदिग्ध प्रवृत्ति और स्वर्ण व्यवसायी संघ से बाहर रहने के कारण कोई भी संघ-संगठन घटना के विरोध में खुलकर सामने नहीं आया है।

          उल्लेखनीय है कि बेखौफ अपराधी होने सोमवार की शाम बेगूसराय जिला मुख्यालय में नगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित मुंगेरीगंज सोनार पट्टी के जय माता जी ज्वेलर्स में घुसकर व्यवसायी रवि रोशन उर्फ रेड्डू के छाती में ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी और पैदल ही भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

          आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय न्यूज मारपीट शूटर स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.