Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 01:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा-निवेश लाना है, तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे
          Headline

          मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा-निवेश लाना है, तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          हेमंत सरकार में सहयोगी दलों के मंत्रियों को अपमानित करना बनी परंपरा: बाबू लाल मरांडी

          Ranchi News:  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को लेकर सवाल
          उठाया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को कहा है कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी सहित एक बड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जा रहे हैं।

          नेता प्रतिपक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य विदेशी निवेश लाना है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि राज्य के उद्योग मंत्री को साथ क्यों नहीं ले जाया जा रहा है। उद्योग विभाग के सचिव और निदेशक तो इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं, लेकिन उद्योग मंत्री का नाम सूची से नदारद है। क्या निवेश की बातचीत में मंत्री की कोई भूमिका नहीं। मरांडी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। सुना है कि कोलकाता में हुई एक महत्वपूर्ण निवेश बैठक में भी उद्योग मंत्री को अपमानित कर अंतिम समय पर शामिल होने से रोक दिया गया था और उनके स्थान पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को साथ ले गये थे।

          उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यह यात्रा सरकारी है, तो उद्योग मंत्री की जगह कल्पना सोरेन किस हैसियत से शामिल हो रहीं हैं। यदि यह निजी यात्रा है, तो फिर सरकारी खजाने से खर्च कर अधिकारियों की फौज क्यों भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह भी है कि प्रतिनिधिमंडल में एक ऐसे सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी को शामिल किया गया है, जिनकी ‘ख्याति’ से पूरा प्रदेश परिचित है। हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दलों के मंत्रियों को अपमानित करना अब एक परंपरा बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सारे विभागों से निर्णय लेने की शक्ति अघोषित तौर पर मुख्यमंत्री की विधायक पत्नी को दी जा चुकी है।

          Chief Minister Hemant Soren Chief Minister's foreign tour Former Chief Minister Babulal Marandi Minister of Industry
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          September 7, 2026

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          September 7, 2026

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          September 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.