Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 11:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश
          Headline

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  पश्चिम चंपारण जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित सदभाव यात्रा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस यात्रा की शुरुआत 3 मई से वाल्मीकिनगर से होने जा रही है, जिसके मद्देनज़र पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बगहा और आसपास के क्षेत्रों में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

          बगहा में आयोजित एक अहम बैठक में वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निशांत कुमार बिहार की राजनीति का भविष्य हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने 2005 में नीतीश कुमार की ‘न्याय यात्रा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी तरह यह सदभाव यात्रा भी प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिख सकती है।

          बैठक में एमएलसी भीष्म सहनी ने जानकारी दी कि निशांत कुमार का बगहा क्षेत्र के चौतरवा, मंगलपुर और लक्ष्मीपुर समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए सभी जुटे हुए हैं।

          जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि निशांत कुमार वाल्मीकिनगर पहुंचकर गांधी नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अनुमंडल कार्यालय के सामने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा भी उनका स्वागत किया जाएगा, जो इस यात्रा को सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

          जदयू नेता राकेश सिंह के अनुसार, निशांत कुमार वाल्मीकिनगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ गंडक बराज का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वे कन्वेंशन सेंटर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

          यात्रा के दूसरे दिन यानी 4 मई को निशांत कुमार बेतिया के गांधी सभागार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह संवाद कार्यक्रम पार्टी की रणनीति और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर अहम माना जा रहा है।

          जदयू इस यात्रा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को स्थापित करने की कोशिश में जुटी है। चंपारण की ऐतिहासिक धरती से शुरू हो रही यह यात्रा आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति को नई दिशा दे सकती है।

          #BiharPolitics jdu NishantKumar SadbhavYatra Valmikinagar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          August 24, 2026

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.