Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 17 August 2026 || 19:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»JPSC-JSSC घोटाले में नया मोड़, आयोग कार्यालय पहुंची CID टीम,सुधीर गुप्ता के घर भी रेड
          Headline

          JPSC-JSSC घोटाले में नया मोड़, आयोग कार्यालय पहुंची CID टीम,सुधीर गुप्ता के घर भी रेड

          नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता सहित कई सदस्यों और अधिकारियों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को जांच तेज हो गई। नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता सहित कई सदस्यों और अधिकारियों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुधीर गुप्ता के आवास पर भी जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही है।

          बताया जा रहा है कि CID ने यह कार्रवाई नियुक्ति घोटाले की अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की है। जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान JSSC की विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित पैसों के लेनदेन और परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी अहम जानकारियां मिली थीं। इन्हीं बिंदुओं की पड़ताल के लिए आयोग कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

          दरअसल, JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में JSSC की नियुक्तियों को लेकर भी कई जानकारी दी थी। आरोपितों ने कथित तौर पर विभिन्न पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और पैसों के लेनदेन से जुड़ी बातें स्वीकार की थीं। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए JSSC की नियुक्तियों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

          अब तक इस मामले में अभय तिवारी समेत करीब 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी

          अब तक इस मामले में अभय तिवारी समेत करीब 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिकारियों और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी से कथित सांठगांठ कर पैसे लेकर सीटें उपलब्ध कराने का खेल किया गया। इसी मामले में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को भी CID गिरफ्तार कर चुकी है।

          इधर, नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्र आंदोलन भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती गई। विपक्षी भाजपा भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दे रही है। छात्र 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दे चुके हैं। इससे पहले छात्र विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। कई छात्र पिछले 24 दिनों से अनशन पर हैं।

          CID की मौजूदा कार्रवाई के बाद छात्रों ने जांच एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। छात्रों का कहना है कि JSSC-CGL परीक्षा की जांच भी CID ने की थी और अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक से इनकार किया था। अब नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और पेपर लीक से जुड़े नए आरोप सामने आने के बाद जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

          फिलहाल CID की कार्रवाई और पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि JSSC की किन नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताएं हुईं और इसमें किन लोगों की भूमिका सामने आती है।

          CID Raid JSSC Office Jharkhand Recruitment Scam JPSC JSSC Scam JPSC नियुक्ति घोटाला JSSC CGL परीक्षा विवाद JSSC Recruitment Scam JSSC कार्यालय में CID छापेमारी JSSC नियुक्ति घोटाला अभय तिवारी नियुक्ति घोटाला सुधीर गुप्ता JSSC
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुलतानगंज का अजगैबीनाथ धाम: आस्था और रहस्य का अनोखा संगम, देवघर नहीं जाते यहां के महंत

          August 17, 2026

          नवादा में खौफनाक वारदात: दो बेटियों की ह/त्या के बाद मां ने फंदे से लटक दी जान

          August 17, 2026

          कटिहार में दर्दनाक हादसा: बरंडी नदी में डूबे 5 बच्चे, 3 की मौत

          August 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC घोटाले में नया मोड़, आयोग कार्यालय पहुंची CID टीम,सुधीर गुप्ता के घर भी रेड

          सुलतानगंज का अजगैबीनाथ धाम: आस्था और रहस्य का अनोखा संगम, देवघर नहीं जाते यहां के महंत

          नवादा में खौफनाक वारदात: दो बेटियों की ह/त्या के बाद मां ने फंदे से लटक दी जान

          कटिहार में दर्दनाक हादसा: बरंडी नदी में डूबे 5 बच्चे, 3 की मौत

          लखीसराय के अशोकधाम में सावन की तीसरी सोमवार पर बड़ा हादसा: करंट की अफवाह से मची भगदड़ में सात महिलाओं की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.