नालंदा।
नालंदा की बेटी अर्पणा सिन्हा ने एक साथ तीन चोटियों पर तिरंगा लहराकर जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। उसकी इस कामयाबी पर उसके परिजनो और जिलेवासियों में खुशी की लहर है। मेघी दीपनगर की रहने वाली अर्पणा 7 नवंबर को पर्वतारोही करने निकली थी और तीन चोटियो पर परचम लहराकर 22 नवंबर को नालंदा पहुंचेगी।
अर्पणा ने 16207 फीट उंची चोटी जिओचला ट्रैक, 13681 फीट उंची चोटी जोनगरी टॉप तथा तीसरी चोटी सिंगलीला ट्रैक जिसकी उंचाई 11930 फीट है पर परचम लहराया है। सेन्सई राकेश राज ने अर्पणा को बधाई देते हुए बताया कि उसने 2012 में अपने दम पर नेशनल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 50 से अधिक मेडल पा चूकी है। अर्पणा का सपना माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की है। एक दिन वह कामयाब अवश्य होगी। जिले के कई बुद्धिजीवियों ने भी अर्पणा को बधाई दी है।


