Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 27 September 2026 || 21:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध 40 फीट टूटा, 5 एकड़ खेत जलमग्न
          Headline

          मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध 40 फीट टूटा, 5 एकड़ खेत जलमग्न

          जिले के मड़वन प्रखंड की रक्सा पंचायत में रविवार अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का तटबंध और उससे लगी पक्की सड़क करीब 40 फीट तक टूट गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2026Updated:September 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:  जिले के मड़वन प्रखंड की रक्सा पंचायत में रविवार अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का तटबंध और उससे लगी पक्की सड़क करीब 40 फीट तक टूट गई। तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेज रफ्तार से आसपास के सरेह इलाकों में फैलने लगा। पानी खेतों में घुसने से रक्सा, विशुनपुर, पररी और चैनपुर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। करीब पांच एकड़ खेतों के जलमग्न होने की बात सामने आई है।

          तटबंध टूटने के कारण रक्सा दक्षिण और रक्सा डीह का सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, नहर पर बनी पक्की सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क का करीब 40 फीट हिस्सा टूट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

          स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश हो रही थी। बुधवार से शनिवार रात तक तूफान और लगातार बारिश के कारण खेतों में पहले से ही पानी जमा था। ऐसे में नहर का पानी खेतों में पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई। खेतों में लगी फसलों के डूबने से किसानों को नुकसान होने की आशंका है।

          घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार को जानकारी दी। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़वन प्रखंड प्रशासन, जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक और विभागीय टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

          एसडीएम पश्चिमी स्नेहा कुमारी ने बताया कि तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को अलर्ट कर दिया गया था। मौके पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि नहर में पानी का स्तर और दबाव इतना अधिक नहीं था कि तटबंध अपने आप टूट जाए। इसलिए पानी के दबाव से तटबंध टूटने की संभावना कम है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

          वहीं, कांटी विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने तटबंध टूटने के पीछे साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 9 अगस्त को भी इसी नहर का तटबंध टूटा था। विधायक ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

          फिलहाल जल संसाधन विभाग की टीम मशीनों और मजदूरों की मदद से टूटे हिस्से की मरम्मत में जुटी है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

          Muzaffarpur Canal Waterlogging Muzaffarpur Tirhut Canal Breach Tirhut Main Canal News मड़वन रक्सा नहर हादसा मुजफ्फरपुर तिरहुत नहर तटबंध टूटा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          September 27, 2026

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          September 27, 2026

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          September 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा

          बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, बने मुख्य सूचना आयुक्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.