मुजफ्फरपुर। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नडियार गांव के समीप दो चचेरे भाईयों के शव बरामद हुआ है। मृतको की पहचान बांगरा टोला निवासी रौशन कुमार और पवन कुमार के रूप में की गई है। मामले की सूचना पर पहुॅची पुलिस दोनो को अस्पताल लेकर गई, लेकिन चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी अनुसार दोनो मोतीपुर के नडियार में पाइप लाइन का काम करते थे। मृतक रौशन के पिता अशरफी राय ने बताया कि पाइप लाइन में दोनो काम करते थे। वे बकाए पैसे को लेने गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का लगता है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा।


