Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 8 October 2026 || 04:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया नाबालिग की ह/त्या की गुत्थी, प्रेमिका व उसके माता-पिता को पुलिस ने भेजा जेल
          Headline

          48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया नाबालिग की ह/त्या की गुत्थी, प्रेमिका व उसके माता-पिता को पुलिस ने भेजा जेल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 7, 2026Updated:October 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुजफ्फरपुर। कटरा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में मृतक की नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई और बाद में शव को तालाब के बीच झाड़ियों में फेंक दिया गया।

          मामला कटरा थाना क्षेत्र के सोनपुर पंचायत के देवगन गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी 14 वर्षीय पिंटू कुमार 4 अक्टूबर को साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

          इसके बाद 5 अक्टूबर को पिंटू की मां रंजू देवी ने कटरा थाने में बेटे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पिंटू के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने उसकी नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कथित तौर पर हत्या की पूरी कहानी सामने आई। आरोपियों ने बताया कि पिंटू को पहले घर बुलाया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रात होने के बाद शव को कंधे पर ले जाकर पास के तालाब के बीच झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने 6 अक्टूबर को शव बरामद किया था।

          ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 4 अक्टूबर को युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को 5 अक्टूबर को मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक और अन्य पहलुओं से जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          सूत्रों के अनुसार, पिंटू और उसकी नाबालिग प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। बाद में इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। पुलिस अब हत्या की वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज दो दिनों में हत्याकांड का खुलासा हो गया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

          muzaffarpur-minor-boy-murder-love-affair-girlfriend-parents-arrested
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर,भावुक हुए हेमंत सोरेन

          October 7, 2026

          छात्रा को साथ ले जा रहे शिक्षक की ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई, स्कूल में हंगामा

          October 7, 2026

          भागलपुर में दो जहाजों की जोरदार टक्कर, सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे,कमाई की होड़ में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, जहाज सेवा पर उठे सवाल

          October 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर,भावुक हुए हेमंत सोरेन

          छात्रा को साथ ले जा रहे शिक्षक की ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई, स्कूल में हंगामा

          भागलपुर में दो जहाजों की जोरदार टक्कर, सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे,कमाई की होड़ में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, जहाज सेवा पर उठे सवाल

          48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया नाबालिग की ह/त्या की गुत्थी, प्रेमिका व उसके माता-पिता को पुलिस ने भेजा जेल

          बिंदल मॉल गोलीकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल,हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.