Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 16:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवविवाहिता की हत्या, पति-ससुर सहित तीन लोग पुलिस गिरफ्त में
          Headline

          नवविवाहिता की हत्या, पति-ससुर सहित तीन लोग पुलिस गिरफ्त में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रामगढ़। पहले प्यार फिर शादी और अब हत्या। यह घटना रामगढ़ शहर में 24 वर्षीय युवती के साथ घटी है। पति ने अपने परिजनो के साथ मिलकर राधिका कुमारी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति विनोद, ससुर राज कुमार रवानी और परिवार के एक अन्य सदस्य को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

          घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि मृतिका राधिका कुमारी बरकाकाना निवासी राजेंद्र राम की पुत्री थी। सात महीने पहले उसने रामगढ़ शहर के बसंत बिहार कॉलोनी निवासी विनोद रवानी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही राधिका अपने परिजनों के साथ संपर्क में कम ही रहती थी।

          सोमवार को विनोद ने राधिका के घरवालों को फोन किया कि राधिका की मौत हो चुकी है। वह लोग आकर उसकी लाश देख सकते हैं। घटनास्थल पर पहुंचे राजेंद्र राम, उनकी पत्नी और पुत्र ने बताया कि जब वे लोग बसंत विहार कॉलोनी में विनोद रवानी के घर पहुंचे तो वहां राधिका की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके सिर के पिछले हिस्से पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। उसका सिर फटा हुआ था और खून जमीन पर फैला हुआ था।

          इस पूरे मामले की तहकीकात कर रहे सब इंस्पेक्टर रघुनाथ सिंह ने बताया कि राधिका की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में मृतका के पति विनोद, ससुर राजकुमार रवानी और एक अन्य सदस्य को हिरासत में लिया गया है। उन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नवविवाहिता प्रेम विवाह प्रेम-प्रसंग रामगढ़ न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          June 14, 2026

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          June 14, 2026

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.