Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 2 July 2026 || 05:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार,शौचालय का फंड रिलीज नहीं करने पर ठेकेदार ने दो भांजे की मदद से की थी हत्या
          Headline

          मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार,शौचालय का फंड रिलीज नहीं करने पर ठेकेदार ने दो भांजे की मदद से की थी हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रामगढ़।पुलिस ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत बीचा गांव निवासी मुखिया महेश बेदिया की मौत मामले का खुलासा करते हुए ठेकेदार साहिल अंसारी को गिरफ्तार किया है। मुखिया का अपहरण शौचालय निर्माण में लगे ठेकेदार ने अपने दो भांजो के साथ मिलकर किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को बंद पड़े खदान में फेंक दिया था। गिरफ्तार ठेकेदार की निशानदेही पर मुखिया की बाइक सहित हत्या में प्रयुक्त तार व एक अन्य बाइक बरामद की गई है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

          एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि मुखिया महेश बेदिया की हत्या में शामिल ठेकेदार शौचालय निर्माण में घोटाला किया था। जब पूरा घोटाला उजागर हो गया, तब ठेकेदार ने मुखिया पर पैसे रिलिज करने का दबाव बनाया था। इस पर मुखिया ने उसे साफ तौर पर कह दिया था कि जब तक घोटाले की पूरी जांच नहीं हो जाती है, तब तक वह सरकारी फंड रिलीज नहीं करेंगे। इसको लेकर मुखिया और ठेकेदार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

          उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की शाम को मुखिया अपनी बाइक बनवाने घर से निकला था। बाजार में जब ठेकेदार ने मुखिया को देखा तो उसने अपराध की योजना बना डाली। उसने अपने दो भांजो की मदद से मुखिया का अपहरण कर गांव के एक बंद फैक्ट्री में पहले बैठाया और उसे पैसे रिलिज करने को कहा। जब मुखिया इस पर राजी नहीं हुआ तो उसका गला तार से घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बंद खदान में फेंक दिया था।

           घटना के बाद साहिल अंसारी उर्फ सिद्दीकी, पिता- अली हुसैन, ग्राम- महुआ तोला, धाना- भदानीनगर ओ०पी०, जिला- रामगढ़ एवं अन्य अज्ञात अपराधकर्मियोके विरुद्ध प्राथमिकीदर्ज की गई थी। काण्ड के त्वरित उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष अनुसन्धान टीम (SIT) का गठन किया गया था ।  SIT के द्वारा मंगलवार को काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त शाहिल अंसारी उर्फ सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद साहिल असारी ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में दो अन्य अपराधकर्मियों के साथ  तार से गला घोंटकर हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया एवं हत्या
          करने के पश्चात शव को छिपाने एवं अन्य साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को लाकर भुरकुंडा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत खदान में फेंक दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ठकेकदार मुखिया रामगढ़ न्यूज विवाद शौचालय हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          July 1, 2026

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          July 1, 2026

          सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

          June 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

          बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.