Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 20:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सांसद ने किया रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
          Headline

          सांसद ने किया रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 26, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कोडरमा। केडीसीए की ओर से आयोजित रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व कोडरमा सांसद  अन्नपूर्णा देवी ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्टिंग यूनियन बनाम बजरंग स्पोर्टिंग सीनियर के बीच 30_30 ओवर का स्थानीय सी एच हाई स्कूल के मैदान में खेला गया। मैच में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने बजरंग स्पोर्टिंग सीनियर की टीम को 34 रनों से हराया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 26.2 ओवर में 183 रन बना सकी। जिसमें सुनील ने 43,बिभु ने 38, रजनीश ने 36 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग करते हुए बजरंग स्पोर्टिंग सीनियर की तरफ से चंदन,विकाश,रंजीत ने दो दो विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी बजरंग स्पोर्टिंग सीनियर की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 26.5 ओवर में 149 रन ही बना सकी। जिसमें विनय ने 28,विक्रम ने 22 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की तरफ से हर्ष ने तीन,पंकज ने दो विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का खिताब स्पोर्टिंग यूनियन के ऑलराउंडर पंकज सिंह को मिला ।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में कुंदन राणा और मोहम्मद तहसीन तथा स्कोरर आशीष थे।

          मौके पर अन्नपूर्णा ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है , यहां के क्रिकेट खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने में सफल रहे हैं। जिले में सीमित संसाधन के बावजूद खिलाड़ी को उचित मंच प्रदान करना, खिलाड़ियों को तराशना, और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का प्रयास सराहनीय है।  केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह झारखंड अंडर-19 टीम का मैनेजर बनकर झारखंड का नेतृत्व कर रहे हैं। और उनके नेतृत्व में झारखंड ने पंजाब, यूपी, आसाम और विदर्भ जैसे मजबूत टीमों को अभी तक हराया है और उम्मीद है कि आगे के भी मैच में झारखंड की टीम ऐसे ही जीतती रहेगी। मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि कोडरमा में क्रिकेट एसोसिएशन काफी गतिशील है इनके द्वारा सालों भर क्रिकेट गतिविधियां होती रहती है जिसका परिणाम है कि यहां के खिलाड़ी जिला से लेकर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। खिलाड़ियों को समुचित सुविधा देने का मेरे स्तर से जो भी प्रयास होगा , मैं करूंगा।

          इसके पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और संचालन कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया। मौके पर अनिल सिंह कृष्णा बरह पुरिया पंकज सिंह सुनील जैन आलोक पांडे उमेश सिंह धर्मेंद्र सिंह राकेश पांडे धर्मेंद्र कौशिक सोनू खान सुमन कुमार पवन सिंह सुरेंद्र प्रसाद ओम प्रकाश अमिताभ सिंह डॉ अनुराग पिंटू शुक्ला धीरज पांडे अनुराग सिंह राजकुमार यादव मोहम्मद तौसीफ बबलू सिंह राजू यादव अजय कुमार अरुण कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

          केडीसीए कोडरमा न्यूज क्रिकेट टुर्नामेंट सांसद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.