WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Rohtash News:- अकबरपुर बाजार में मोहर्रम के चांद जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 8 से अधिक लड़के झुलस गए। मृतक का नाम इस्माइल खान है। सभी घायल अकबरपुर बाजार के ही रहने वाले हैं।
घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई, जब जुलूस अकबरपुर चौराहा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान झंडा और पताका बिजली के खंभे से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टकरा गए। करंट लगते ही कई लड़के झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां से दो की हालत गंभीर होने पर सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर बीके पुष्कर ने बताया कि झुलसे लड़कों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

