रांची।
बिहार के 12 विधानसभा सीटों से उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी झामुमो अब राजद को साधने में जुट गई है। चुनाव में राजद का समर्थन हासिल कर चुनाव नैया पार करने के गरज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने बिहार में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। दोनों नेताओं के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात का दौर चला। मालूम हो कि झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि पार्टी बिहार की 243 में से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में महागठबंधन से औपचारिक बातचीत हो रही है। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने चकाई सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार झामुमो चकाई के अलावा तारापुर कटोरिया मनिहारी झाझा ठाकुरगंज रूपौली प्राणपुर बनमनखी जमालपुर तिरुपति आधी सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

