Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डीजीपी नियुक्ति विवाद पर मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
          Headline

          डीजीपी नियुक्ति विवाद पर मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पुलिस प्रमोशन ठप, भ्रष्टाचार बचाने में जुटी हेमंत सरकार : मरांडी

          Ranchi News:  झारखंड की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस प्रशासन को अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से बंधक बनाकर रखा है और संवैधानिक प्रक्रियाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

          मरांडी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि 17 वरिष्ठ डीएसपी के प्रमोशन की प्रक्रिया महीनों से ठप पड़ी है। पुलिसकर्मी अपने हक से वंचित हैं क्योंकि सरकार ने एक “अवैध नियुक्ति” थोप रखी है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए पुलिस व्यवस्था को पंगु बना चुके हैं।

          भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को प्रोन्नति बैठक में शामिल करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते बैठक रद्द करनी पड़ी। बावजूद इसके राज्य सरकार ने उन्हें डीजीपी की कुर्सी पर बैठा रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग गुप्ता सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं और सेवानिवृत्ति की उम्र भी पार कर चुके हैं। वर्तमान में वे एजी की ओर से जारी सशर्त पे स्लिप पर वेतन ले रहे हैं, जो न्यायालय के अंतिम फैसले पर निर्भर है।

          मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तक को सरकार ने अपने हित में इस्तेमाल किया है और हेमंत सोरेन के काले कारनामों से जुड़े मामले दबाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यूपीएससी और गृह मंत्रालय ने ही अनुराग गुप्ता को मान्यता देने से मना कर दिया, तो राज्य सरकार किस आधार पर उन्हें डीजीपी बनाए हुए है।

          उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि डीजीपी संवैधानिक पद है, किसी की निजी संपत्ति नहीं। अगर पुलिस प्रमोशन जैसी नियमित प्रक्रिया ही ठप हो जाए तो इसका असर सीधा कानून-व्यवस्था और पुलिस बल के मनोबल पर पड़ता है। मरांडी ने कहा कि सरकार ने पूरे सिस्टम को माफियाओं और भ्रष्ट नेटवर्क की सेवा में झोंक दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता भी और संविधान भी मुख्यमंत्री की मनमानी का जवाब जरूर देंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babulal Marandi attack DGP appointment Jharkhand Hemant government dispute Jharkhand political crisis police promotion stalled झारखंड राजनीतिक संकट डीजीपी नियुक्ति झारखंड पुलिस प्रमोशन ठप बाबूलाल मरांडी हमला हेमंत सरकार विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.