Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 14:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Lucknow: उप्र के गोण्डा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, दो की मौत, 20 घायल
          Headline

          Lucknow: उप्र के गोण्डा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, दो की मौत, 20 घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 18, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Lucknow:  उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के झिलाही रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन (15904) के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा अपराह्न करीब ढाई बजे हुआ।

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

          उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त के मुताबिक लखनऊ और बलरामपुर से एनडीआरएफ की एक-एक टीम गोंडा भेजी गई है। ट्रेन हादसे में बचाव कार्य के लिए 5 एम्बुलेंस तैनात की गई थीं और घटनास्थल पर और एम्बुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीमें भेजी गईं।

          रेलवे बोर्ड ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- कमर्शियल कंट्रोल: 9957555984, फुरकेटिंग (एफकेजी): 9957555966, मरियानी (एमएक्सएन): 6001882410, सिमलगुरी (एसएलजीआर): 8789543798, तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959, डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960।

          उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।
          गोंडा- 8957400965  देवरिया सदर- 8303098950  लखनऊ – 8957409292  सीवान – 9026624251  छपरा – 8303979217.

          गोण्डा में रेल हादसे के बाद सात ट्रेनों के रुट बदले, दो पैसेंजर ट्रेन रद्द

          पूर्वोत्तर रेलवे के उप जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के बीच हुए रेल हादसे में ड्रिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सात डिब्बे पटरी से उतरने की घटना से रेल यातायात बाधित हुआ है।उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन के बोगियों को रेलवे लाइन से हटाने में वक्त लगता देखकर गोंडा गोरखपुर के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेने 5094 और 5031 को रद्द ही कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

          पंकज ​कुमार सिंह ने बताया कि रेल हादसे के बाद 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर इस ट्रेन को मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते भेजा जा रहा है। इसी तरह 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते, 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस और 15707 कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को भी मनकापुर रुट से भेज रहे है।

          derailed Dribrugarh Express Gonda district
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          November 2, 2026

          गम्हरिया कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार,SIT कर रही जांच

          November 1, 2026

          नालंदा में बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर से दरिंदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

          November 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीसीएल की तापीन साउथ परियोजना से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया,क्रेटा और स्कॉर्पियो जब्त, पांच गिरफ्तार

          गम्हरिया कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी निलंबित, दो गिरफ्तार,SIT कर रही जांच

          नालंदा में बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर से दरिंदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

          अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने ली पत्नी की जान, शव सड़क किनारे फेंका, गिरफ्तार

          थाने में महिला से दरिंदगी की घटना पर नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.