Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 16:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सरायकेला में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त
          Headline

          सरायकेला में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

          today post liveBy today post liveJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Seraikela News:- जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनिज कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गुरुवार को टाटा-रांची एनएच 33 पर बड़ी कार्रवाई की। चौका थाना क्षेत्र में औचक जांच के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध रूप से बालू लदे दो हाईवा ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई खनिज माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

          जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने जानकारी दी कि चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू के भंडारण और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। जांच के दौरान जिन वाहनों को पकड़ा गया, उनमें से दो हाईवा में बालू का चालान था, लेकिन वाहनों में चालान से अधिक बालू लोड पाया गया। साथ ही, एक वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिटा हुआ था, जिससे उसकी पहचान में कठिनाई हुई।

          उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बालू के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में इस तरह के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए नियमित कार्रवाई की जाएगी।

          इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि खनिज संसाधनों की लूट को किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          campaign against sand mafia Chauka police station illegal sand Illegal mining action mining investigation on NH 33 Saraikela sand seizure
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          May 1, 2026

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          May 1, 2026

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          May 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

          खगड़िया में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर पलटा ट्रक , CISF जवान समेत तीन की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.